Thursday, April 25, 2024
Homeराजनीतिसोनिया के गढ़ में कॉन्ग्रेस को झटका, BJP में 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ'...

सोनिया के गढ़ में कॉन्ग्रेस को झटका, BJP में ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ वाली प्रियंका: साइकिल से मुलायम के साढ़ू भी उतरे

प्रियंका मौर्या ने कॉन्ग्रेस पर टिकट बँटवारे में घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि प्रियंका गाँधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे माँगे थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कॉन्ग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 16 महिलाओं के नाम हैं। लेकिन प्रदेश में उसे दो महिला नेत्रियों ने तगड़ा झटका दिया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका गाँधी के कैम्पेन ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या बीजेपी में शामिल हो गई हैं। मुलायम सिंह के साढ़ू पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। यूपी में समाजवादी पार्टी को परिवार से यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले मुलायम की बहू अपर्णा ने भाजपा का दामन थामा था।

अदिति सिंह ने रायबरेली की सदर सीट से विधायक हैं। उन्होंने सोनिया गाँधी को पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की बात कही है। कभी वे गाँधी परिवार के काफी करीब मानी जाती थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी के साथ उनके संबंध बेहद तल्ख रहे हैं।

कॉन्ग्रेस पर कई बार पलटवार कर चुकी हैं अदिति

अदिति ने नवंबर 2021 में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित बताया था। अदिति सिंह कई बार प्रियंका गाँधी पर खुलकर हमला कर चुकी हैं। अदिति सिंह ने एक बार कहा कि था जब कृषि कानून लाए गए थे तब भी उनको परेशानी थी। अब जब कृषि कानूनों को रद्द किया गया तो भी उन्हें तकलीफ हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गाँधी सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि प्रियंका गाँधी के पास सियासत करने के लिए अब मुद्दे खत्म हो गए हैं, इसलिए वह किसानों के मुद्दों पर राजनीति कर रही हैं।

महिलाओं के 40 फीसदी आरक्षण पर भी उठाया था सवाल

अदिति सिंह ने प्रियंका गाँधी के महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने के ऐलान का भी मुद्दा उठाया था। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब में कॉन्ग्रेस की सरकार है वहाँ पार्टी ने आरक्षण देने का ऐलान क्यों नहीं करती। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका के इस ऐलान को लॉलीपॉप बताया था। अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका गाँधी जनता को सिर्फ लॉलीपॉप बाँट रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रियंका की माँ खुद पार्टी की अध्यक्ष हैं तो फिर वह दूसरे राज्यों में बातचीत किए जाने की बहानेबाजी क्यों कर रही हैं।

सीएम योगी की कर चुकी हैं तारीफ 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अदिति सिंह ने सबके सामने सीएम योगी की भी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, “मैं कहना चाहती हूँ कि गरीबों की जो दुकानें बची हैं वह मेरे राजनीतिक गुरु और हमारे माननीय मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ की वजह से है। उनकी वजह से हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं।”

प्रियंका ने टिकट के बदले में पैसे माँगने का लगाया था आरोप

प्रियंका मौर्या ने कॉन्ग्रेस पर टिकट बँटवारे में घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि प्रियंका गाँधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे माँगे थे।

मौर्या ने कहा था, “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ को केवल एक नारा के रूप में प्रस्तुत किया गया है, क्योंकि लड़की के रूप में मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं थी क्योंकि मैं रिश्वत नहीं दे सकती थी। टिकट उन्हें देने की बजाय एक महीने पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को दिया गया।” मौर्या ने कहा कि वह सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से लगातार काम करने में जुटी हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली।

कॉन्ग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट

बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कॉन्ग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले कॉन्ग्रेस ने पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। उस लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। यूपी चुनाव के लिए कॉन्ग्रेस अब तक 166 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसमें 66 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस जज ने सुनाया ज्ञानवापी में सर्वे करने का फैसला, उन्हें फिर से धमकियाँ आनी शुरू: इस बार विदेशी नंबरों से आ रही कॉल,...

ज्ञानवापी पर फैसला देने वाले जज को कुछ समय से विदेशों से कॉलें आ रही हैं। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर कंप्लेन की है।

माली और नाई के बेटे जीत रहे पदक, दिहाड़ी मजदूर की बेटी कर रही ओलम्पिक की तैयारी: गोल्ड मेडल जीतने वाले UP के बच्चों...

10 साल से छोटी एक गोल्ड-मेडलिस्ट बच्ची के पिता परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं एक अन्य जिम्नास्ट बच्ची के पिता प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe