Saturday, April 20, 2024
Homeदेश-समाजआ रहे हैं भगवाधारी... जिस सीट पर था दंगाई ताहिर हुसैन का कब्ज़ा, उसे...

आ रहे हैं भगवाधारी… जिस सीट पर था दंगाई ताहिर हुसैन का कब्ज़ा, उसे BJP ने किया अपने नाम: दंगा प्रभावित इलाकों की जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा

दिल्ली का सभापुर वार्ड भाजपा के बृजेश सिंह की झोली में गया। सोनिया विहार वार्ड से वार्ड से भाजपा की सोनी पांडेय ने जीत दर्ज की है। इन दोनों प्रत्याशियों की जीत पर 'जय श्री राम' और 'आ रहे हैं भगवाधारी' जैसे नारे लगे हैं।

दिल्ली MCD चुनावों में अधिकतर लोगों की नजर साल 2020 में हिन्दू विरोधी दंगों से प्रभावित रहे उत्तर पूर्वी क्षेत्र पर थी। इस बार यहाँ की सीटें सभी पार्टियों के लिए अहम थीं। घोंडा विधानसभा सीट में 4 वार्ड आते थे। इनके नाम भजनपुरा, यमुना विहार, ब्रह्मपुरी और घोंडा वार्ड हैं। इन 4 में से 2 वार्डों में भाजपा और 2 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, भजनपुरा वार्ड में आप पार्टी की प्रत्याशी रेखा रानी ने नजदीकी भाजपा उम्मीदावर से 3100 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। वहीं यमुना विहार वार्ड में भाजपा के प्रमोद गुप्ता ने 9000 से ज्यादा वोटों से नजदीकी आप पार्टी के कैंडिडेट को हराया है। तीसरे वार्ड घोंडा से भाजपा की प्रीति गुप्ता ने आप पार्टी प्रत्याशी को 3000 से अधिक वोटों से हराया है। ब्रह्मपुरी वार्ड में आम आदमी पार्टी की छाया शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 2900 से ज्यादा वोटों से हराया है।

दिल्ली का सभापुर वार्ड भाजपा के बृजेश सिंह की झोली में गया। सोनिया विहार वार्ड से वार्ड से भाजपा की सोनी पांडेय ने जीत दर्ज की है। इन दोनों प्रत्याशियों की जीत पर ‘जय श्री राम’ और ‘आ रहे हैं भगवाधारी’ जैसे नारे लगे हैं।

हिंसा प्रभावित रहे जफाराबद के चौहान बांगर से कॉन्ग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद की बेगम शगुफ्ता ने जीत हासिल की है। मौजपुर के वार्ड संख्या 228 से भी भाजपा के अनिल कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। करावल नगर के दयालपुर वार्ड से भी भाजपा के पुनीत शर्मा ने जीत दर्ज की।

दिल्ली हिन्दू विरोधी दंगों के मास्टरमाइंड के तौर पर आरोपित किए गए आप पार्षद ताहिर हुसैन की विधानसभा नेहरू विहार में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। यहाँ भाजपा के अरुण भाटी ने कॉन्ग्रेस प्रत्याशी अलीम अंसारी को एक बेहद नजदीकी मुकाबले में 309 वोटों से हरा दिया है। 2020 में हिंसा प्रभावित करवाल नगर पश्चिम में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। यहाँ बीजेपी के सत्यपाल सिंह बैंसला ने बाजी मारी। पिछले कुछ समय पहले सुंदर नगरी हिन्दू युवक की हत्या के लिए काफी चर्चा में रहा।

यहाँ पर आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी मोहिनी ने लगभग 10 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी रेनू को हराया है। मुस्तफाबाद और बृजपुरी वार्डों में कॉन्ग्रेस कैंडिडेट जीते।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बच्चा अगर पोर्न देखे तो अपराध नहीं भी… लेकिन पोर्नोग्राफी में बच्चे का इस्तेमाल अपराध: बाल अश्लील कंटेंट डाउनलोड के मामले में CJI चंद्रचूड़

सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से जुड़े मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

मोहम्मद जमालुद्दीन और राजीव मुखर्जी सस्पेंड, रामनवमी पर जब पश्चिम बंगाल में हो रही थी हिंसा… तब ये दोनों पुलिस अधिकारी थे लापरवाह: चला...

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा को रोक पाने में नाकाम थाना प्रभारी स्तर के 2 अधिकारियों को सस्पेंड किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe