Homeराजनीतिगुजरात में चाहिए 182 प्लेयर, BJP ने 160 किए डिक्लेयर: 91 आउट, मोरबी में...

गुजरात में चाहिए 182 प्लेयर, BJP ने 160 किए डिक्लेयर: 91 आउट, मोरबी में छलांग लगाने वाले को मौका, जडेजा की पत्नी और हार्दिक को भी टिकट

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगी। 5 सितंबर 1990 को जन्मीं रिवाबा जडेजा गुजरात के राजकोट में आत्मीय प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की हैं। वह 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। रीवाबा और रवींद्र जडेजा ने 17 अप्रैल 2016 को शादी की थी।

गुजरात में विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए भाजपा (BJP) ने 160 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) को घाटलोढिया सीट से लड़ेंगे, जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) को जामनगर उत्तर से उम्मीदवार बनाया।

वहीं, कॉन्ग्रेस छोड़कर आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) को भाजपा ने विरमगाम सीट से टिकट दी है। हाल में गुजरात के मोरबी में हुए पुल दुर्घटना के दौरान नदी में कूदकर कई लोगों को जान बचाने वाले पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया (Kantilal Amritiya) को पार्टी ने मोरबी से उम्मीदवार बनाया है। मोरबी के मौजूदा विधायक बृजेश मेरजा का टिकट काट दिया गया है। पिछले चुनाव के दौरान मेरजा कॉन्ग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा ने 91 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उनमें 84 उन सीटों के लिए हैं, जहाँ पहले चरण का 1 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं, पार्टी के 8 दिग्गज नेताओं ने एक दिन पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था।

मांडवी सीट से अनिरुद्ध भाई को टिकट दिया गया है तो अंजार से त्रिकम भाई और गाँधीधाम से मालती बेन को प्रत्याशी बनाया गया है। जामनगर ग्रामीण से पार्टी ने राघव जी को उतारा है। राजकोट से उदयभाई को, पोरबंदर से बाबूभाई पोखरिया को टिकट दिया गया है। वहीं, भरुच से रमेशभाई मिस्त्री को प्रत्याशी चुना गया है, जबकि जैतपुर से जयेश भाई को टिकट दिया गया है।

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगी। 5 सितंबर 1990 को जन्मीं रिवाबा जडेजा गुजरात के राजकोट में आत्मीय प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की हैं। वह 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। रीवाबा और रवींद्र जडेजा ने 17 अप्रैल 2016 को शादी की थी।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनावों में दो चरणों में मतदान होंगे। 1 और 5 दिसंबर को राज्य के लगभग 5 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। लगभग 27 सालों से सत्ता में बैठी भाजपा को हटाने के लिए कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। वहीं, सामने आए कई सर्वे में भाजपा की फिर जीत की भविष्यवाणी की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -