Homeराजनीति'मैं हिंदू धर्म को पागलपना मानता हूँ': गुजरात में अरविंद केजरीवाल के लगे काले...

‘मैं हिंदू धर्म को पागलपना मानता हूँ’: गुजरात में अरविंद केजरीवाल के लगे काले होर्डिंग, वेशभूषा मुस्लिमों वाली

गुजरात में ये काले होर्डिंग ऐसे समय में सामने आए हैं जब दिल्ली मुख्यमंत्री पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर हैं। उनका ऐसा विरोध और ऐसे पोस्टर आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम द्वारा हिंदू विरोधी शपथ लेने के बाद सामने आया है।

गुजरात में आम आदमी पार्टी का विरोध करने के लिए काले होर्डिंग लगाए गए हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल इस्लामी टोपी पहने हुए हैं। होर्डिंग में लिखा है- “मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को भगवान नहीं मनता।”

केजरीवाल के अन्य पोस्टर को रोड किनारे रखे देखा जा सकता है। इसमें भी अरविंद केजरीवाल मुस्लिम वेशभूषा में हैं। होर्डिंग में लिखा, “मैं हिंदू धर्म को पागलपना मानता हूँ और यही शब्द आम आदमी पार्टी के हैं।”

बता दें कि गुजरात में ये काले होर्डिंग ऐसे समय में सामने आए हैं जब दिल्ली मुख्यमंत्री पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर हैं। उनका ऐसा विरोध और ऐसे पोस्टर आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम द्वारा हिंदू विरोधी शपथ लेने के बाद सामने आया है।

राजेंद्र पाल गौतम ने झंडेवालान के डॉ बी आर अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहाँ 10 हजार के करीब हिंदुओं को बौद्ध धर्म में परिवर्तित किया गया था। इस दौरान शपथ में कहा गया- “मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश में विश्वास नहीं करूँगा और न ही उनकी पूजा करूँगा। मेरी आस्था राम और कृष्ण में भी नहीं होगी जिन्हें भगवान माना जाता है और जिनकी पूजा होती है।”

वीडियो में देखने को मिला था कि ऐसी शपथ आप नेता ने भी ली थी और इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा हुई थी। इसके बाद भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने थाने में अरविंद केजरिवाल और उनके नेता के विरुद्ध शिकायत देते हुए कहा था कि ऐसी हरकत से सिर्फ दंगा भड़काने का प्रयास हो रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -