Homeराजनीति'चीन हमारे अंदर घुसा है…' : फिर दिखी फारूक अब्दुल्ला की तिलमिलाहट, बोले- पाकिस्तान...

‘चीन हमारे अंदर घुसा है…’ : फिर दिखी फारूक अब्दुल्ला की तिलमिलाहट, बोले- पाकिस्तान से भारत क्यों नहीं करता बात

अब्दुल्ला ने कहा, "चीन हमारे सरहद पर बैठा है। वो हमारे अंदर घुसे हुए हैं लेकिन हम उनसे बात करते हैं तो हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं कर रहे हैं? वो बात करने को तैयार है लेकिन ये बात नहीं करते।"

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से बात न हो पाने के कारण अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनकी शिकायत है कि जब भारत सीमा पर बैठे चीन से बात कर सकता है तो फिर पाकिस्तान से बात करने में क्या दिक्कत है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “चीन हमारे सरहद पर बैठा है। वो हमारे अंदर घुसे हुए हैं लेकिन हम उनसे बात करते हैं तो हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं कर रहे हैं? वो बात करने को तैयार है लेकिन ये बात नहीं करते।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में मीडिया से बात की। पाकिस्तान से बात न हो पाने के पीछे भाजपा को वजह बताया। उन्होंने कहा, “ये (BJP) अगर समझते हैं कि धर्मों की लड़ाई से चुनाव जीतेंगे तो ये मुल्क को मुसीबत में डाल रहे हैं। हमें अगर हिंदुस्तान को बचाना है तो ये भेद दूर करना होगा।”

उल्लेखनीय है कि बीती 22 फरवरी को भारत और चाइना के बीच बीजिंग में कूटनीतिक चर्चा हुई थी। इस दौरान LAC पर टकराव वाले बचे स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने के प्रस्तावों पर बात हुई थी। भारतीय विधेस मंत्रालय ने भी दोनों देशों के बीच हुए मीटिंग के बारे में बताया था। इसी के बाद फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -