Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस मजबूर थी मजबूत नहीं, हम उनके खिलाफ जीतकर आएँ हैं: दिग्विजय चौटाला

कॉन्ग्रेस मजबूर थी मजबूत नहीं, हम उनके खिलाफ जीतकर आएँ हैं: दिग्विजय चौटाला

“कल तक वे (कॉन्ग्रेस) कह रही थी कि यह (BJP-JJP गठबंधन) लोगों के जनादेश के खिलाफ है। हम उनके खिलाफ भी जीतकर आए हैं। कॉन्ग्रेस संख्या नहीं जुटा सकी।” उन्होंने कॉन्ग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वो ‘मज़बूर थी मज़बूत नहीं।’

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने रविवार (अक्टूबर 27, 2019) हरियाणा के सीएम पद की दूसरी बार शपथ ली। वहीं जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान जननायक जनता पार्टी (JJP) के चीफ दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कॉन्ग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कल तक वे (कॉन्ग्रेस) कह रही थी कि यह (BJP-JJP गठबंधन) लोगों के जनादेश के खिलाफ है। हम उनके खिलाफ भी जीतकर आए हैं। कॉन्ग्रेस संख्या नहीं जुटा सकी।” उन्होंने कॉन्ग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वो ‘मज़बूर थी मज़बूत नहीं।’

हरियाणा राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दुष्यंत चौटाला अपने परिवार के साथ पहुँचे। रविवार सुबह तिहाड़ जेल से फरलो पर रिहा हुए दुष्यंत के पिता अजय चौटाला भी इस समारोह में हिस्सा लेने पहुँचे। इसके अलावा दुष्यंत की माँ नैना चौटाला, भाई दिग्विजय चौटाला ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया। राजभवन पहुँचने पर दुष्यंत ने यहाँ तमाम नेताओं से मुलाकात की, वहीं पंजाब के पूर्व सीएम और अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल ने दुष्यंत को गले लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंच पर पहुँचे दुष्यंत ने मनोहर लाल खट्टर और राज्यपाल का अभिवादन किया।

वहीं दुष्यंत के पिता अजय चौटाला ने कहा कि दुष्यंत ने सिर्फ 11 महीनों में संगठन की स्थापना की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “एक पिता के लिए इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है? कॉन्ग्रेस जो चाहे कह सकती है, लेकिन यह सरकार 5 साल तक चलेगी और हरियाणा के विकास के लिए काम करेगी। इससे बेहतर दिवाली नहीं हो सकती थी।”

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हरियाणा में सत्ता के कई बड़े चेहरे एक साथ राजभवन में दिखाई दिए। समारोह के दौरान राज्य के पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल, पंजाब के पूर्व डेप्युटी सीएम सुखबीर सिंह बादल समेत कई बड़े राजनेता राजभवन में मौजूद रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -