Homeराजनीति'सांसद और केरल कॉन्ग्रेस प्रमुख सुधाकरण ने मेरे बच्चों के अपहरण की साजिश रची...

‘सांसद और केरल कॉन्ग्रेस प्रमुख सुधाकरण ने मेरे बच्चों के अपहरण की साजिश रची थी’ – केरल के CM विजयन का गंभीर आरोप

कॉन्ग्रेस के ही एक नेता जो सुधाकरण के करीबी दोस्त थे, उन्होंने पिनाराई विजयन के घर जाकर सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा था कि सुधाकरण विजयन के दो बच्चों के अपहरण की योजना बना रहे।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल के ही पीसीसी अध्यक्ष और कॉन्ग्रेस के लोकसभा सांसद के सुधाकरण पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सुधाकरण ने एक बार उनके बच्चे का अपहरण करने की योजना बनाई थी।

विजयन ने शुक्रवार (18 जून 2021) को मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि कॉन्ग्रेस के ही कन्नूर के दिवंगत स्थानीय नेता पी रामकृष्णन, जो सुधाकरण के करीबी दोस्त थे, उन्होंने उनसे (विजयन) कई साल पहले कन्नूर में उनके घर पर मुलाकात की थी। उस कॉन्ग्रेस नेता ने सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा था कि सुधाकरण, विजयन के दो बच्चों के अपहरण की योजना बना रहे थे। विजयन ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी सहित किसी को भी नहीं बताया, क्योंकि वे इससे डर जाते। उनके बच्चे उस दौरान स्कूल ही जा रहे थे।

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में के सुधाकरण ने अपने कॉलेज के दिनों के यादों को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि कन्नूर के थालास्सेरी में ब्रेनन कॉलेज में तनाव के दौरान कॉलेज परिसर में हुए राजनीतिक संघर्ष में विजयन के साथ मारपीट की गई थी। बता दें कि पी विजयन और के सुधाकरण दोनों उसी कॉलेज के पूर्व छात्र थे।

मारपीट की घटना से विजयन का इंकार

हालाँकि, पिनाराई विजयन ने उनके साथ हुई मारपीट की घटना से इनकार करते हुए कहा कि उस घटना के दौरान परीक्षा देने के लिए वह कॉलेज गए थे। इस मामले में उनके शामिल होने के बाद कुछ वामपंथी छात्र कार्यकर्ता सुधाकरण को उठा ले गए थे। पी विजयन ने कॉन्ग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सुधाकरण के खिलाफ पहले की गई कई टिप्पणियों को भी याद किया।

बहरहाल कॉन्ग्रेस ने कहा है कि एक या दो दिन में सुधाकरण अपने नए रूप के साथ सामने आएँगे। उन्हें केरल पीसीसी का अध्यक्ष बनाकर कॉन्ग्रेस नेतृत्व विजयन को टक्कर देने के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी खड़ा करने की नीति पर काम कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -