Homeराजनीतिपैरोल पर बाहर निकलेगा खालिस्तानी अमृतपाल सिंह, सांसद बनने के बाद लेगा संविधान की...

पैरोल पर बाहर निकलेगा खालिस्तानी अमृतपाल सिंह, सांसद बनने के बाद लेगा संविधान की शपथ: असम की जेल से लड़ कर पंजाब में जीता चुनाव

सरबजीत सिंह खालसा ने बताया है कि वह अमृतपाल की शपथ के मुद्दे को लेकर स्पीकर ओम बिरला से मिले थे। स्पीकर ओम बिरला ने खालसा को यह जानकारी दी कि अमृतपाल को दिल्ली में 5 जुलाई, 2024 को शपथ दिलाई जाएगी।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लोकसभा सांसद पद की शपथ लेने के लिए के लिए पैरोल मिल गई है। वह 5 जुलाई, 2024 को लोकसभा सांसद पद की शपथ लेगा। अमृतपाल को पंजाब के खडूर साहिब से सांसद चुना गया है। उसके पैरोल की जानकारी दूसरे खालिस्तान समर्थक सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने दी है।

सरबजीत सिंह खालसा ने बताया है कि वह अमृतपाल की शपथ के मुद्दे को लेकर स्पीकर ओम बिरला से मिले थे। स्पीकर ओम बिरला ने खालसा को यह जानकारी दी कि अमृतपाल को दिल्ली में 5 जुलाई, 2024 को शपथ दिलाई जाएगी।

बताया गया है कि अमृतपाल सिंह को 4 दिन के लिए पैरोल दी गई है। उसकी पैरोल के साथ कई शर्तें जोड़ी गई हैं। अभी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। इस बात की संभावना है कि उसे डिब्रूगढ़ से सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली लाया जाएगा, जहाँ उसे सांसद के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी। अमृतपाल सिंह की पैरोल को लेकर पंजाब सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को आवेदन भेजा था।

अमृतपाल सिंह को दी गई पैरोल को अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने डिब्रूगढ़ के जेल अधीक्षक को बता दिया है। अमृतपाल सिंह, पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद चुना गया था। उसने जेल से ही पर्चा भरा था और यहीं से चुनाव जीत लिया था।

अमृतपाल सिंह को UAPA मामले में डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया है, वह बीते वर्ष से ही यहाँ बंद है। उसके नेतृत्व में मोहाली में एक थाने पर हमला हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उस पर कार्रवाई की थी। उसके कई साथी भी गिरफ्तार किए गए थे।

अमृतपाल सिंह से पहले जम्मू कश्मीर के बारामुला से सांसद चुने गए निर्दलीय अलगाववादी नेता राशिद को भी शपथ लेने की अनुमति मिली थी। इंजीनियर राशिद को भी 5 जुलाई, 2024 को शपथ दिलाई जानी है। उसे के कोर्ट ने 2 घंटे की पैरोल दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -