Homeराजनीतिहाथ-पाँव काम नहीं करते.. बोल भी नहीं सकते... लेकिन जज्बा ऐसा कि PM मोदी...

हाथ-पाँव काम नहीं करते.. बोल भी नहीं सकते… लेकिन जज्बा ऐसा कि PM मोदी भी हो गए मुरीद, पाँव की उँगलियों से पेंटिंग बनाने वाले आयुष कुंडल

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। आयुष ने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया, वो हर किसी को प्रेरित करने वाला है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार (24 मार्च 2022) को ट्विटर पर एक ऐसे शख्स को फॉलो किया, जिसे पेंटिंग में महारत हासिल है। वह कोई और नहीं, बल्कि 25 साल का दिव्यांग आयुष कुंडल है। पीएम ने आज उससे मुलाकात कर उसे भरपूर प्यार और आर्शीवाद दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने उसके साथ ट्विटर हैंडल दो तस्वीरें साझा कीं। इसमें वह प्रधानमंत्री के साथ स्वामी विवेकानंद की एक पेंटिंग के साथ नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। आयुष ने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया, वो हर किसी को प्रेरित करने वाला है। अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए मैं उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहा हूँ।”

इस ट्वीट के बाद पीएम मोदी ने एक और ट्​वीट किया, “आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप आयुष कुंडल की पेंटिंग को जरूर देखें। आयुष ने अपनी पेंटिंग के लिए एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जिसमें उनकी जिंदगी के अलग-अलग रंग समाहित हैं।” पीएम ने आयुष के यूट्यूब चैनल का लिंक भी शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक, आयुष कुंडल (Aayush Kundal) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में खरगोन (khargone) जिले के बड़वाह के निवासी हैं। आयुष जन्मजात विकारों के चलते अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सकते हैं। उनके हाथ भी काम नहीं करते हैं। वह बोल भी नहीं सकते हैं, लेकिन आयुष अपने पैरों की उँगलियों से बेहतरीन पेंटिंग बनाते हैं। यही कारण है कि इतनी शारीरिक कमियों के बावजूद उनके हुनर ने सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई थी।

आयुष के यूट्यूब चैनल पर उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग के कई वीडियो हैं। इन वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया और उनकी सराहना भी की है। पीएम मोदी से पहले वह बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से भी मिल चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने उनकी पेंटिंग भी बनाई है, जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

बता दें कि वर्ष 2022 में आयुष ने अपने परिजनों के साथ मुंबई जाकर अमिताभ बच्चन को उनके बंगले पर यह पेंटिंग उन्हें भेंट की थी। बिग बी भी इस बच्चे की कला को देखकर अभिभूत हो गए थे. अमिताभ ने आयुष की पेंटिंग को ट्विटर पर शेयर कर उनकी कला की सराहना की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -