Homeराजनीति25% ही काम कर रही RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी, कभी भी...

25% ही काम कर रही RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी, कभी भी हालत हो सकती है गंभीर

"लालू प्रसाद यादव की स्थिति गंभीर है। उनका किडनी फंक्शन कब बिगड़ेगा इस पर अनुमान लगाना मुश्किल है। उनकी स्थिति ठीक नहीं है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दे दिया है।"

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य कभी भी बिगड़ सकता है। लगातार उनकी किडनी की समस्या गंभीर होती जा रही है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने दी है। डॉक्टर उमेश प्रसाद के अनुसार लालू प्रसाद यादव की किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है। जिसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि लालू फिलहाल रिम्स में भर्ती हैं और वे मधुमेह और गुर्दे की बीमारी से ग्रसित हैं।

उमेश प्रसाद ने शनिवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “लालू प्रसाद यादव की स्थिति गंभीर है। उनका किडनी फंक्शन कब बिगड़ेगा इस पर अनुमान लगाना मुश्किल है। उनकी स्थिति ठीक नहीं है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दे दिया है।”

रिपोर्ट के अनुसार, लालू प्रसाद यादव की किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। यह स्थिति अलार्मिंग इस वजह से है क्योंकि इस स्थिति में कभी भी उनके किडनी की फंक्शनिंग अचानक से बंद हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रही तो उन्हें डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ सकती है।

लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद बहुत चिंतित और परेशान हैं। उनकी किडनी 25% फंक्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि इनकी स्वास्थ्य की जानकारी रिम्स प्रबंधन और सरकार को दे दी गई है।

डॉक्टर के मुताबिक, कुछ दिनों से लालू यादव का ब्लड शुगर भी बढ़ा है। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है। उन्हें अच्छे इलाज की जरूरत है। उमेश यादव ने कहा कि अगर जरुरत पड़ती है तो लालू यादव के इलाज के लिए बाहर से भी डॉक्टर बुलाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, शरुआती दिनों में रिम्स में एडमिट होते वक्त लालू का किडनी 53 प्रतिशत काम कर रही थी, जिसका इलाज किया जा रहा था। लेकिन समय के साथ अब मात्र 25 प्रतिशत की किडनी काम कर रही है। जोकि गंभीर स्थिति है। बीते दो सालों में किडनी के काम करने की दरों में काफी गिरावट आई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -