Homeराजनीतिबिहार में मतदान के दौरान फायरिंग: BJP नेता को लगी गोली, RJD नेता हिरासत...

बिहार में मतदान के दौरान फायरिंग: BJP नेता को लगी गोली, RJD नेता हिरासत में

गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक किशोर राय ने बताया कि घटना का असर आज की वोटिंग पर नहीं पड़े, इसके लिए पुलिस सतर्क है।

लोकसभा चुनाव के 6ठे चरण के मतदान के दौरान बिहार से हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। मामला महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा है, जिससे सटे छपरा के इसुआपुर में फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में गोली लगने से इसुआपुर के जिला पार्षद प्रियंका सिंह के देवर और भाजपा नेता प्रमोद सिंह जख्मी हो गए। जख्मी प्रमोद सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भाजपा नेता प्रमोद सिंह को गोली मारने का आरोप राजद विधायक मुंद्रिका राय पर लगा है। इसके साथ ही उन पर महराजगंज के राजद प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों के बीच पैसा बाँटने का भी आरोप है। पुलिस राजद विधायक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार (मई 11, 2019) को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्थित इसुआपुर के सतासी गाँव में राजद के विधायक मुंद्रिका राय और भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह के बीच राजनीतिक चर्चा को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियाँ चलने लगीं, जिसमें भाजपा नेता को गोली लग गई। वो बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना से प्रमोद सिंह के समर्थक काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने राजद विधायक को बंंधक बनाकर बुरी तरह पीटा।

सारण के एसपी हर किशोर राय बंधक बनाए गए विधायक को किसी तरह से बचाकर पुलिस लाइन लाए, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है और इसे भाजपा की साजिश बताया। वहीं पैसे बाँटने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनके पास बाँटने के लिए कोई पैसे नहीं हैं। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक किशोर राय ने बताया कि घटना का असर आज की वोटिंग पर नहीं पड़े, इसके लिए पुलिस सतर्क है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -