Homeरिपोर्टमीडियापाकिस्तानी लेखक और विदेशी मैगज़ीन की कोई विश्वसनीयता नहीं: PM मोदी

पाकिस्तानी लेखक और विदेशी मैगज़ीन की कोई विश्वसनीयता नहीं: PM मोदी

भाजपा ने इस कवर स्टोरी को पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश बताया और इसके लिए आतिश तासीर पर पाकिस्तानी एजेंडा बढ़ाने का आरोप लगाया।

अमेरिका से छपने वाली टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी में आतिश तासीर द्वारा पीएम मोदी को ‘डिवाइडर इन चीफ’ लिखे जाने पर पीएम मोदी ने खुद शुक्रवार (मई 17, 2019) को इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “टाइम मैगजीन विदेशी है, लेखक खुद कह चुका है कि वह पाकिस्तान के एक राजनीतिक परिवार से आता है। यह उसकी विश्वसनीयता बताने के लिए काफी है।”

गौरतलब है कि, टाइम मैगजीन के 20 मई के संस्करण में कवर स्टोरी छपी थी जो आतिश तासीर ने लिखी थी। पीएम मोदी की तस्वीर पर डिवाइडर इन चीफ के शीर्षक के साथ ही एक विवादास्पद सवाल करते हुए लिखा था- क्या विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र फिर से मोदी को 5 साल का मौका देने को तैयार है? आतिश तासीर द्वारा लिखे गए इस लेख पर काफी विवाद हुआ और विपक्ष को तो पीएम मोदी पर हमला बोलने का मौका मिल गया था।

इस लेख में कहा गया था कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र पहले से काफी बँट गया है। इसमें आतिश ने मॉब लिंचिंग, योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाना और मालेगाँव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भूमिका का जिक्र किया था। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया और अविश्वास जताते हुए लिखा कि अब ये विश्वास करना मुश्किल लगता है कि वह उम्मीदों का चुनाव था। आतिश ने पीएम मोदी पर धार्मिक राष्ट्रवाद का जहर भरने जैसे तमाम आरोप लगाए थे।

भाजपा ने इस कवर स्टोरी को पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश बताया और इसके लिए आतिश तासीर पर पाकिस्तानी एजेंडा बढ़ाने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि लेखक पाकिस्तानी हैं, और पाकिस्तान से कुछ भी बेहतर की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न्यूजलॉन्ड्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप? रेपिस्ट तरुण तेजपाल के बचाव के पुराने रिकॉर्ड के बीच पूर्व कर्मचारियों ने खोली पोल

न्यूजलॉन्ड्री के सह-संस्थापक पर ना केवल रेपिस्ट बचाव करने के आरोप है, बल्कि ऑफिस में महिलाओं संग यौन उत्पीड़न माहौल पैदा करने का भी आरोप है।

PARAM 8000 से परम रुद्र और अब परम प्रज्ञा: भारत ने कैसे बनाई अपनी सुपरकंप्यूटिंग ताकत, AI के दौर में क्यों अहम है यह...

PM मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में 'PARAM प्रज्ञा' का उद्घाटन किया। यह एक AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सुविधा है।
- विज्ञापन -