Homeदेश-समाजDYFI नेता शेजिन ने ज्योत्सना से की शादी, केरल में परिवार ने लगाया 'लव...

DYFI नेता शेजिन ने ज्योत्सना से की शादी, केरल में परिवार ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप: बोला संगठन – ‘ ये RSS का एजेंडा’

गौरतलब है कि ईसाई महिला के परिवार वालों ने कोझीकोड में DYFI कन्नोथ क्षेत्र के सचिव शेजिन पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया था।

केरल में वामपंथी नेता और ईसाई महिला की शादी के मामले में लव जिहाद को लेकर मचे बवाल के बीच बुधवार (13 अप्रैल, 2022) को सीपीआई (एम) कोझिकोड के जिला सचिव पी मोहनन ने लव जिहाद के एंगल को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “ये कोई लव जिहाद नहीं है। यह अल्पसंख्यकों को टार्गेट करने का RSS का एजेंडा है। जॉर्ज एम थॉमस की जुबान फिसल गई थी।”

डीवाईएफआई कोडेंचेरी ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि लव जिहाद का तर्क एक मनगढ़ंत कहानी है, जिसके जरिए कुछ ताकतें केरल की धर्मनिरपेक्ष सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

दरअसल, मंगलवार को कोझिकोड जिला सचिवालय के सदस्य और दो बार विधायक रहे जॉर्ज एम थॉमस ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के नेता एमएस शेजिन की ज्योत्सना मैरी जोसेफ से शादी ने जिले के कोडेनचेरी क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ दिया था। उनका कहना था कि शेजिन मुस्लिम है और महिला कैथोलिक क्रिश्चियन हैं। हालाँकि, बाद पार्टी की यूथ विंग ने एक बयान जारी कर अंतरधार्मिक और धर्मनिरपेक्ष विवाह के लिए अपना समर्थन दोहराया।

गौरतलब है कि ईसाई महिला के परिवार वालों ने कोझीकोड में DYFI कन्नोथ क्षेत्र के सचिव शेजिन पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया था।

क्या है विवाद

गौरतलब है कि इस शादी पर विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि कोडनचेरी के रहने वाली शेजिन थेयापारा की रहने वाली ज्योत्सना मैरी जोसेफ को भगा ले गए थे और बाद में उससे शादी कर लिया। उससे पहले दोनों करीब सात महीने तक रिलेशनशिप में भी रहे। ज्योत्सना सऊदी अरब में नर्स थी और उसके परिवार वालों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी, वो अपने घर आई थी। लेकिन सगाई से पहले ही वो शेजिन के साथ भाग गई। इस मामले में ज्योत्सना का कहना है कि वो अपनी मर्जी से भागी है। लेकिन उसके परिजनों का आरोप है कि उस पर ऐसा कहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -