Homeराजनीति'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' कहने वाला हिन्दुस्तानी नेता: जो Pak को 1 गाली देगा, मैं उसे...

‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ कहने वाला हिन्दुस्तानी नेता: जो Pak को 1 गाली देगा, मैं उसे 10 गालियाँ दूँगा

एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, लोन ने कहा उन्होंने पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारा उस भाजपा नेता को जवाब देने के लिए लगाया है जिन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के बारामूला निर्वाचन क्षेत्र के सांसद अकबर लोन ने कश्मीर के कुपवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए “पाकिस्तान ज़िंदाबाद” का नारा लगाया।

ख़बर के अनुसार, एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए लोन ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारा उस भाजपा नेता को जवाब देने के लिए लगाया है, जिन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। लोन ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी पूरी ज़िम्मेदारी के साथ पाकिस्तान के समर्थन में ये नारा लगाया है।

बता दें कि लोन ने एक उत्साही भीड़ से कहा, “मेरा पार वाला वो मुल्क़ (पाक) है, वो आबाद रहे, वो क़ामयाब रहे, हमारी और उसकी दोस्ती बढ़े, पाकिस्तान और हिंदुस्तान की दोस्ती आपस में रहे, उस दोस्ती का मैं आशिक़ हूँ…अगर उनको कोई एक गाली देगा तो मैं यहाँ से दस गालियाँ दे दूँगा।”

इसके साथ ही लोन ने कहा, “देश भर में एक मुस्लिम देश है और वह चाहता है कि यह फलता-फूलता रहे, नई ऊँचाइयों तक पहुँचे और दोस्ती बढ़ती जाए। मैं भारत-पाकिस्तान की दोस्ती का प्रशंसक हूँ। अगर कोई उन्हें गाली देता है, तो मैं उन्हें दस गुना अधिक वापस गाली दूँगा।”

गौरतलब है कि इससे पहले, फ़रवरी 2018 में भी अकबर लोन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए थे। उनका पाकिस्तान समर्थित नारा तब जम्मू के सुजवान में सेना के शिविर पर हुए आत्मघाती हमले के बाद विधानसभा में भाजपा नेता द्वारा लगाए गए पाकिस्तान विरोधी नारे के जवाब में था। उस समय भी उमर अब्दुल्ला ने माफ़ी माँगने से इनकार कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -