Homeराजनीतिनीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राबड़ी देवी के आवास पर नई...

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राबड़ी देवी के आवास पर नई सरकार के लिए मंथन: बोली JDU – देश कर रहा इंतजार

"नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए, देश आपका इंतजार कर कर रहा है।"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वो पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर राजद नेताओं से मिलने के लिए निकल गए। जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए, देश आपका इंतजार कर कर रहा है। नीतीश कुमार ने शाम के 4 बजे मंगलवार (9 अगस्त, 2022) को राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा।

इस्तीफा देते समय मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “सभी सांसद और विधायक इस बात पर सहमत हुए कि हमें NDA छोड़ देना चाहिए। इसके तुरंत बाद मैंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।” वामपंथी दल पहले ही उन्हें समर्थन का ऐलान कर चुके हैं और कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से भी उनकी फोन पर बात हुई है। तेजस्वी यादव के साथ बैठक के बाद महागठबंधन की नई सरकार का औपचारिक ऐलान होगा।

ये भी कहा जा रहा है कि 160 विधायकों के समर्थन का पत्र पेश करते हुए नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -