Homeराजनीतिसंसद में MP अहमद और फ़ैयाज़ ने फाड़ डाला संविधान, कॉन्ग्रेस के गुलाम नबी...

संसद में MP अहमद और फ़ैयाज़ ने फाड़ डाला संविधान, कॉन्ग्रेस के गुलाम नबी बैठे धरने पर

महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दो सांसदोंं ने नज़ीर अहमद लवे और एमएम फ़ैयाज़ ने अपना विरोध जताते हुए संसद परिसर में संविधान फाड़ दिया। उनकी इस हरक़त से नाराज़ सभापति एम वेंकैया नायडू ने दोनों को......

जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद-370 में बदलाव और राज्य पुनर्गठन के निर्णय का कॉन्ग्रेस, पीडीपी समेत कई पार्टियों ने कड़ा विरोध किया। महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दो सांसदोंं ने नज़ीर अहमद लवे और एमएम फ़ैयाज़ ने अपना विरोध जताते हुए संसद परिसर में संविधान फाड़ दिया। उनकी इस हरक़त से नाराज़ सभापति एम वेंकैया नायडू ने दोनों को संसद से बाहर जाने को कहा। इसके बाद भी दोनों सांसदो ने अपना हंगामा जारी रखा और अपने कपड़े फाड़ दिए।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-A हटा दिया, जिसपर राष्ट्रपति की मंज़ूरी भी मिल गई है। इसके अलावा लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित कर दिया गया। अब जम्मू-कश्मीर अलग राज्य नहीं रहा।

इस परिवर्तन से विपक्ष ने काफ़ी हंगामा मचाया। जहाँ एक तरफ़ पीडीपी नेताओं ने अपने कपड़े तक फाड़ दिए वहीं दूसरी तरफ क़ॉन्ग्रेस के गुलाम नबी अज़ाद विरोध प्रकट करने के लिए धरने पर बैठ गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -