Homeराजनीति'भारत की चिप से बदलेगी दुनिया की तस्वीर': सेमीकॉन इंडिया 2025 के उद्घाटन पर...

‘भारत की चिप से बदलेगी दुनिया की तस्वीर’: सेमीकॉन इंडिया 2025 के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सेमीकंडक्टर के 1 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजार में होगा अहम हिस्सा

सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का नई दिल्ली में पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया का भाग्य तेल की कुओं से तय होता था, लेकिन 21वीं शताब्दी की अर्थव्यवस्था छोटे से चिप में सिमट कर रह गयी है। ये चिप भले छोटी सी है, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को गति देने की ताकत है।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली की यशोभूमि में मंगलवार (2 सितंबर 2025) को सेमीकॉन इंडिया 2025 (Semicon India 2025) का उद्घाटन किया। इसका मकसद भारत को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में सुपर पावर बनाना और तकनीक के क्षेत्र में आगे ले जाना है। इस सबसे बड़े सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रोनिक्स शो में 33 देशों से आए करीब 350 से अधिक कंपनियाँ शामिल हुई हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “साल के पहले तिमाही पर जीडीपी में भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा, हर आकलन से बेहतर प्रदर्शन किया है। एक तरफ दुनियाभर में इकोनोमी की चिंताएँ हैं, उस हालत में भारत ने 7.1 फीसदी ग्रोथ दिखाई है। ये ग्रोथ मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन समेत हर क्षेत्र में दिख रहा है। इससे देश में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इसके साथ ही भारत तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।”

छोटे से चिप में दुनिया सिमटी- पीएम

पीएम ने कहा कि पहले दुनिया का भाग्य तेल की कुओं से तय होता था, इस आधार पर ग्लोबल इकोनॉमी ऊपर नीचे होती रहती थी। लेकिन 21वीं शताब्दी की इकोनॉमी छोटे से चिप में सिमट कर रह गयी है। ये चिप भले छोटी सी है लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुँच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा, इसमें अहम हिस्सा भारत का होगा।

सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई, लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता।”

इससे पहले पीएम ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दुनिया कहेगी, भारत में डिजाइन, भारत में निर्मित, दुनिया द्वारा विश्वसनीय चिप भारत का है। ये कार्यक्रम जिस क्षेत्र पर फोकस किया गया है, उनमें सेमीकंडक्टर फैब्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रिसर्च एंड इनवेस्टमेंट और एडवांस्ड पैकेजिंग शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू बन लॉरा फ्रांसिस ने मंदिर में किया विवाह, फिर भी तमिलनाडु सरकार ने गर्भगृह में पूजा से रोका: हाई कोर्ट ने दिया अधिकार,...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि विदेशी नाम या नागरिकता से हिंदू पहचान तय नहीं होती। अमेरिकी महिला को मंदिर में पूजा और प्रवेश का पूरा अधिकार मिला।

‘तमिलनाडु को अलग देश होना चाहिए’: मद्रास HC ने कहा- यह देशद्रोह नहीं, आज के दौर में ऐसा बयान देश/सरकार के खिलाफ नफरत फैलाना...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि देशद्रोह के आरोपों की समीक्षा हमेशा वर्तमान सामाजिक ताने-बाने और माहौल को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।
- विज्ञापन -