Homeबड़ी ख़बर'दुर्गावतार' प्रियंका वाड्रा ने चमत्कार दिखाने से पार्टी कार्यकर्ताओं को किया साफ़ मना

‘दुर्गावतार’ प्रियंका वाड्रा ने चमत्कार दिखाने से पार्टी कार्यकर्ताओं को किया साफ़ मना

साथ ही, उन्होंने पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का समर्थन माँगा। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने बुंदेलखंड में आने वाली सभी 19 विधानसभा और चार लोकसभा सीटों के बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा की।

कॉन्ग्रेस ने लोकसभा चुनावों में खुद को बचाए रखने के लिए प्रियंका को राजनीति में इक्के की तरह उतारा। इसके बाद कॉन्ग्रेस समर्थकों में किसी ने उन्हें इंदिरा जैसी आँधी कहा तो किसी ने उन्हें दुर्गारूप ही कह डाला। लेकिन, चुनाव के पास आते ही दुर्गारूप प्रियंका ने अपने कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह का चमत्कार दिखाने से मना कर दिया है।

सोमवार को दिल्ली के 15, गुरूद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित कॉन्ग्रेस के वार रूम में आयोजित हुई बैठक में इस बात को खुद कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा है। बैठक में शामिल एक नेता ने प्रियंका के हवाले से कहा कि वह कोई चमत्कार नहीं कर सकती हैं।

लोकसभा चुनावों के नज़दीक आते ही प्रियंका के बदले सुरों ने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर ही निर्भर होगा। साथ ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का समर्थन माँगा। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने बुंदेलखंड में आने वाली सभी 19 विधानसभा और चार लोकसभा सीटों के बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा की।

कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद एक नेता ने इस बात की भी जानकारी दी कि प्रियंका ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई भी कार्यकर्ता विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसे तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

इस बैठक में शामिल नेताओं ने प्रियंका में इंदिरा की झलक बताते हुए रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भी भेंट की। इसपर प्रियंका ने कहा कि उन्हें रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा मिलती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -