Homeराजनीति'शराब के नशे में धुत थे पंजाब के CM भगवंत मान, जर्मनी में फ्लाइट...

‘शराब के नशे में धुत थे पंजाब के CM भगवंत मान, जर्मनी में फ्लाइट से उतारा’: AAP ने आरोपों को नकारा, ‘स्वास्थ्य कारणों’ से देरी का दावा

जर्मनी में भगवंत मान के साथ उनके दल में राज्य कैडर के चार आईएएस अधिकारी और एक सलाहकार शामिल थे। जर्मनी में निवेशकों के साथ उनकी कई बैठकें हुईं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) जर्मनी दौरे से वापस आ गए हैं। वह पंजाब में निवेश की तलाश में 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी में थे। हालाँकि, उनकी यह यात्रा विवादों में है। बीएमडब्ल्यू के पंजाब में प्लांट लगाने से इनकार करने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जर्मनी यात्रा चर्चा में हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि भगवंत मान को शनिवार रात (17 सितंबर, 2022) को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर शराब के नशे में होने के कारण विमान से उतारा गया था। इसकी वजह से वह दिल्ली में होने वाली बैठक में भी शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं, उनकी पार्टी (AAP) ने इन दावों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।

पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा, “हमारे राजनीतिक विरोधी सीएम को बदनाम करने के लिए इन अफवाहों को फैला रहा है। वे यह पचा नहीं पा रहे हैं कि सीएम मान पंजाब में निवेश पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सीएम तय कार्यक्रम के अनुसार लौट रहे थे। उन्हें रविवार रात यहाँ उतरना था, वह पहले ही दिल्ली चले गए थे।” दिलचस्प बात यह है कि राज्य सरकार के अधिकारी भी दावा करते रहे हैं कि स्वास्थ्य कारणों से सीएम की जर्मनी से वापसी में देरी हुई।

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “लुफ्थांसा टीम ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को फ्लाइट से बाहर उतार दिया, क्योंकि वह अत्यधिक नशे में थे और अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उनकी हरकतों के कारण विमान 4 घंटे लेट हो गया, जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा हुई।”

एक और यूजर ने लिखा, “लुफ्थांसा टीम ने पंजाब के भगवंत मान को फ्लाइट से बाहर फेंक दिया, क्योंकि वह अत्यधिक नशे में थे और अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकते थे। इस वजह से विमान 4 घंटे लेट हो गई। यह वीआईपी कल्चर की निंदा करने वाले और स्वयं को आम आदमी कहने वाले पार्टी से मुख्यमंत्री हैं।”

बता दें कि जर्मनी में भगवंत मान के साथ उनके दल में राज्य कैडर के चार आईएएस अधिकारी और एक सलाहकार शामिल थे। जर्मनी में निवेशकों के साथ उनकी कई बैठकें हुईं। सीएम भगवंत मान ने विश्व के उद्योगपतियों को 23-24 फरवरी, 2023 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए न्योता दिया है।

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी ने बीते दिनों एक बार फिर से अपनी फजीहत करा ली थी। यह मामला BMW के पंजाब में प्लांट से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पंजाब सरकार की ओर से यह दावा किया गया था कि BMW पंजाब में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली है, लेकिन इस दावे की पोल बीएमडबल्यू ने अगले ही दिन खोल दी और इसे सिरे से नकार दिया था। ऑटो कंपनी बीएमडबल्यू ने 14 सितंबर, 2022 को एक प्रेस रिलीज किया गया था, जिसमें कंपनी ने स्पष्ट तौर पर बताया था कि कंपनी पंजाब में कोई यूनिट नहीं लगा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।

हर दिन नई माँग, हर जवाब पर नई शर्त: राहुल गाँधी ने प्रोटेस्ट के नाम पर शुरू किया प्रोपेगेंडा, अपने ‘पेपर लीक’ इतिहास का...

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने छात्रों की माँग का समर्थन करते हुए पीसी किया और पीएम मोदी ने माफी की माँग की। लेकिन कॉन्ग्रेस राज में पेपर लीक पर कभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया।
- विज्ञापन -