Homeराजनीति'मोदी है तो मुमकिन है': आतंकी बुरहान वानी के अब्बा ने फहराया तिरंगा, गाया...

‘मोदी है तो मुमकिन है’: आतंकी बुरहान वानी के अब्बा ने फहराया तिरंगा, गाया जन-गण-मन, लोगों ने कहा – ‘यही तो है अच्छे दिन’

बुरहान वानी के अब्बा मुजफ्फर ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा के एक स्कूल में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए ध्वजारोहण किया। मुजफ्फर वानी त्राल के सरकारी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

आपको हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकी बुरहान वानी याद है? हाँ, वही जिसे 6 जुलाई, 2016 को भारतीय सेना ने मार गिराया था। इसके बाद इस्लामी कट्टरपंथियों ने उसकी ‘अंतिम यात्रा’ निकाली थी, जिसमें भारत विरोधी नारे लगे थे और हजारों लोग जुट गए थे। ये तो बात थी पुराने जम्मू कश्मीर की। अब बुरहान वानी के अब्बा मुजफ्फर वानी ने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। मुजफ्फर वानी द्वारा तिरंगा फहराने की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

ये नया जम्मू कश्मीर है, जहाँ अब आतंकियों की ‘अंतिम यात्राएँ’ नहीं निकाली जातीं और जहाँ श्रीनगर का लाल चौक भी तिरंगे से जगमग हुआ रहता है। जहाँ आतंकियों का सफाया होता है और आम लोगों की मदद की जाती है। लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने जा रहा है और जम्मू कश्मीर में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है। ऐसे में आतंकियों व अलगाववादियों के लिए वहाँ कोई जगह नहीं है।

बुरहान वानी के अब्बा मुजफ्फर ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा के एक स्कूल में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए रविवार (15 अगस्त, 2021) को ध्वजारोहण किया। फिर उन्होंने राष्ट्रगान जन-गण-मन भी गाया। मुजफ्फर वानी त्राल के सरकारी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। दक्षिण कश्मीर में जब आतंकी बुरहान वानी को मार गिराया गया था, तब इस्लामी कट्टरपंथियों के 5 महीने तक राज्य में हिंसा की थी।

तब 100 से अधिक लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सभी शैक्षिक संस्थानों और शिक्षा विभाग से जुड़े दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाना है। कई लोगों ने बुरहान वानी के अब्बा मुजफ्फर वानी द्वारा तिरंगा झंडा फहराए जाने पर प्रतिक्रिया दी। डॉक्टर विनायक दुबे ने लिखा, “भय बिनु होई न प्रीति – ऐसा भगवान श्रीराम ने कहा है।” एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि 2014 से यही बदलाव हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -