Homeराजनीतिडॉक्टरों के आगे झुकीं ममता: कैमरे के सामने मानी हर माँग, हर अस्पताल में...

डॉक्टरों के आगे झुकीं ममता: कैमरे के सामने मानी हर माँग, हर अस्पताल में पुलिस की होगी तैनात

पहले ममता कैमरे के सामने लाइव बैठक करने के लिए मना कर रही थीं, लेकिन फिर मान गईं। दो क्षेत्रीय न्यूज चैनलों को राज्य सचिवालय में बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई बैठक को कवर करने के लिए...

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों द्वारा 10 जून से जारी हड़ताल के अब खत्म होने के आसार दिख रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों पर किए गए हमले के बाद लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद आज सीएम ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक चली। सचिवालय में हुई बैठक में डॉक्टरों की बात ममता तक पहुँचाने के लिए डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल पहुँचे। बंगाल में 14 मेडिकल कॉलेज हैं और ममता बनर्जी प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के दो-दो प्रतिनिधियों से मिलीं।

इस दौरान डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उन्हें हो रही दिक्कतों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी ने सरकारी अस्पतालों में शिकायत निवारण सेल का निर्माण करने के डॉक्टरों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ममता ने पश्चिम बंगाल के हर अस्पताल में नोडल पुलिस ऑफिसर तैनात करने का निर्देश दिया है।

ममता ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने किसी भी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। एनआरएस अस्पताल में हुई घटना में कथित तौर पर लिप्त 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालाँकि, पहले ममता कैमरे के सामने लाइव बैठक करने के लिए मना कर रही थीं, लेकिन फिर मान गईं। केवल दो क्षेत्रीय न्यूज चैनलों को राज्य सचिवालय में बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई बैठक को कवर करने की अनुमति दी गई।


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ब्रिटेन के ‘ग्रूमिंग गैंग’ जैसा है भारत में ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण का खेल: भारत को निशाने पर लिए बैठे हैं ‘मजहब के फरिश्ते’, सतर्क...

UK के ग्रूमिंग गैंग्स का मामला भारत के लिए चेतावनी है। यह किसी समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की नहीं, बल्कि लव जिहाद पर नेटवर्क-आधारित जाँच की है।

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।
- विज्ञापन -