Wednesday, September 27, 2023
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'अल्लाह हू अकबर' चिल्लाती है भीड़ बर्लिन में... और केंपेन शहर में 4 लोगों...

‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाती है भीड़ बर्लिन में… और केंपेन शहर में 4 लोगों को रौंद देती है एक कार

पहले बर्लिन में इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ जमा होती है, 'अल्लाह हू अकबर' चिल्ला रही होती है, नारा-ए-तकबीर की आवाज भी बुलंद की जाती है। इसके ठीक बाद जर्मनी के केंपेन शहर में 4 लोगों को एक कार कुचल देती है और...

फ्रांस में एक शिक्षक का गला काट दिया जाता है। शिक्षक की ‘गलती’ सिर्फ इतनी कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून क्लास के बच्चों को दिखाया था। फ्रांस में इस घटना को लेकर गुस्सा फैल जाता है, धीरे-धीरे पूरे विश्व में इसकी चर्चा होने लगती है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों इस्लामी कट्टरपंथियों के आगे नहीं झुकने का कठोर संदेश देते हैं।

राष्ट्रपति मैक्रों का यह संदेश इस्लामी कट्टरपंथी लोगों को नहीं भाता है। जगह-जगह विरोध होने लगते हैं… फिर यह हिंसा का रूप धर लेती है… कहीं ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाते हुए लोगों का गला काटा जाता है तो कहीं ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाती भीड़ जमा होती है… और फिर कोई पैदल चल रहे राहगीरों पर कार चढ़ा देता है

ताजा घटना (29 अक्टूबर 2020 की रात की घटना) जर्मनी के केंपेन शहर की है। यह शहर जर्मनी के ही बर्लिन से करीब 600 किलोमीटर (सड़क की दूरी, हवाई दूरी लगभग 500 किलोमीटर) दूर है। बर्लिन की जानकारी इसलिए क्योंकि जब केंपेन में कार से पैदल चल रहे लोगों को कुचला जाता है, उसके ठीक पहले बर्लिन में इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ जमा होती है जो ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्ला रही होती है और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का विरोध कर रही होती है।

केंपेन में कार से पैदल यात्रियों के रौंदे जाने की घटना में एक की मौत हो गई है जबकि 3 बुरी तरह घायल हैं। स्थानीय पुलिस अभी जाँच कर रही है कि क्या यह भी किसी आतंकी का कारनामा है या सिर्फ एक दुर्घटना। ऐसा इसलिए क्योंकि कल (29 अक्टूबर 2020 दिन में) ही फ्रांस में दो अलग-अलग जगहों पर आतंकी वारदातें होती हैं। और सऊदी अरब में भी यही दोहराया जाता है।

नीस में अल्लाह-हू-अकबर बोल काटा गला

फ्रांस के नीस शहर में आतंकी घटना में एक व्यक्ति ने अल्लाह-हू-अकबर बोलते हुए कई लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना में 3 लोगों की जान गई और कई घायल हैं। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जिनका गला काट दिया गया है।

फ्रांस में दूसरा आतंकी हमला, सऊदी अरब में मारा चाकू

फ्रांस के एविगनन (Avignon) शहर में एक व्यक्ति ने अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाते हुए धारदार हथियार से पुलिसकर्मियों के एक समूह पर हमला कर दिया। इस घटना को फ्रांस के ही नीस में 3 लोगों की गला काट कर हत्या करने के कुछ ही घंटों बाद अंजाम दिया गया। ठीक इसी तरह का एक और कट्टरपंथी प्रयास सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुआ। सऊदी अरब के फ्रांसीसी दूतावास में तैनात सुरक्षाकर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वैज्ञानिकों को पहचान दिलाती फिल्म, गिरोह की पोल खोलती फिल्म: पैनी होती विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन की धार, ‘Vintage’ नाना पाटेकर के लिए भी...

'The Vaccine War' क्यों देखें? इसका जवाब होगा - वास्तविकता के उन पहलुओं को समझने के लिए देखिए, जिनका असर आप पर पड़ता है लेकिन आप समझ नहीं पाते।

मणिपुर घोषित किया गया ‘अशांत क्षेत्र’: 19 थानों को छोड़ कर पूरे राज्य में 6 महीने के लिए AFSPA लागू, 2 मैतेई छात्रों की...

मणिपुर में इंफाल सहित 19 पुलिस स्टेशन छोड़कर राज्य के सभी अशांत इलाकों में 6 महीने के लिए 'सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम' लागू कर दिया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
276,623FollowersFollow
419,000SubscribersSubscribe