Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयईद की नमाज के दौरान J&K पर प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानियों पर कार्रवाई करेगा...

ईद की नमाज के दौरान J&K पर प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानियों पर कार्रवाई करेगा बहरीन

बहरीन ने फैसला लिया कि क़ानून का उल्लंघन करने वाले ऐसे सभी लोगों के ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के पास भेज दिया गया है। बहरीन ने लोगों को आगाह किया कि मजहबी जमावड़ों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नहीं किया जाए।

बहरीन में कुछ पाकिस्तानी व बांग्लादेशी लोगों द्वारा जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार के निर्णय के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। इसके लिए ईद के नमाज के अवसर का फायदा उठाया गया। अब द्वीपीय देश ने ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। बहरीन के ‘मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर’ ने बयान जारी कर बताया कि ईद की नमाज के बाद कुछ एशियन लोग ऐसे जमा हो गए, जिससे क़ानून का उल्लंघन हुआ है।

साथ ही बहरीन ने फैसला लिया कि क़ानून का उल्लंघन करने वाले ऐसे सभी लोगों के ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के पास भेज दिया गया है। बहरीन ने लोगों को आगाह किया कि मजहबी जमावड़ों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नहीं किया जाए। नीचे संलग्न किए गए ट्वीट्स में आप प्रदर्शन का वीडियो और बहरीन का आधिकारिक बयान देख सकते हैं।

कूटनीतिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बहरीन के राजा से फोन पर बात भी की थी। शुक्रवार (अगस्त 9, 2019) को बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा से इमरान ख़ान ने बातचीत की थी। इमरान ख़ान ने जम्मू कश्मीर के मसले पर बहरीन के राजा को पाकिस्तानी नैरेटिव से अवगत कराया था। हालाँकि, बहरीन से उन्हें बस इतना जवाब मिला कि जम्मू कश्मीर के ताज़ा घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

बहरीन के राजा ने आशा जताया कि इन मसलों को बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा। पाकिस्तान को यूएई और मालदीव जैसे इस्लामिक देशों से भी झटका मिल चुका है। कई देशों ने जम्मू कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताते हुए दखल देने से इनकार कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का ‘दारू घोटाला’: 55 होलसेलर बाहर, चुनिंदा बिचौलियों की एंट्री; पढ़ें- कैसे WBSBCL मॉडल ने पैदा किया ‘शराब सिंडिकेट’

2017 के बाद पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति में किए गए बदलाव TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के कहने पर किए गए थे।

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।
- विज्ञापन -