Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयCOVAXIN को मिली WHO से मंजूरी, अब दुनियाभर में लगेगी भारत की कोरोना वैक्सीन

COVAXIN को मिली WHO से मंजूरी, अब दुनियाभर में लगेगी भारत की कोरोना वैक्सीन

''डब्ल्यूएचओ द्वारा दुनियाभर के नियामक विशेषज्ञों से बने तकनीकी सलाहकार समूह ने यह निर्धारित किया है कि कोवैक्सीन टीका कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए संगठन के मानकों को पूरा करता है। इस वैक्सीन का लाभ जोखिम से कहीं अधिक है और वैक्सीन का उपयोग दुनिया भर में किया जा सकता है।''

भारत की कोरोना कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंजूरी दे दी है। अब इस कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल दुनिया भर में हो सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक्निकल एडवाइजरी समूह की ओर से यह सिफारिश सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए की गई है। बताया जा रहा है कि डब्ल्यूएचओ के टेक्निकल एडवाइजरी समूह (TAG) ने भारत बायोटेक की इस वैक्सीन के लिए इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) की सिफारिश कर दी थी। इसके बाद संगठन ने यह फैसला लिया।

दरअसल, टीएजी एक स्वतंत्र सलाहकार पैनल है, जो डब्लूएचओ को सिफारिशें प्रदान करता है। यह बताता है कि क्या EUL प्रक्रिया के तहत किसी कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी जा सकती है या नहीं? विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने बयान में कहा, ”डब्ल्यूएचओ द्वारा दुनियाभर के नियामक विशेषज्ञों से बने तकनीकी सलाहकार समूह ने यह निर्धारित किया है कि कोवैक्सीन टीका कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए संगठन के मानकों को पूरा करता है। इस वैक्सीन का लाभ जोखिम से कहीं अधिक है और वैक्सीन का उपयोग दुनिया भर में किया जा सकता है।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने डब्ल्यूएचओ से आपात इस्तेमाल की अनुमति मिलने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”यह समर्थ नेतृत्व की निशानी है, यह मोदी जी के संकल्प की कहानी है, यह देशवासियों के विश्वास की जुबानी है, यह आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है। मेड-इन-इंडिया वैक्सीन को इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) प्रदान करने के लिए डब्ल्यूएचओ का धन्यवाद।”

वहीं, भारत बायोटेक ने कहा कि डब्ल्यूएचओ से मान्यता मिलने के बाद देश अब कोवैक्सीन के आयात और प्रशासन के लिए अपनी नियामक अनुमोदन प्रक्रियाओं में तेजी ला सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

10 साल की जेल, ₹7 लाख जुर्माना और गैर-जमानती अपराध: महाराष्ट्र में अवैध धर्मांतरण कराने वालों पर कसेगा शिकंजा, लागू हुआ कड़ा कानून; जानिए...

महाराष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 लागू हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू के हस्ताक्षर होने के बाद राज्य सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।
- विज्ञापन -