Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयप्रवासी बनकर आए मुस्लिम और बदल दी स्पेन की डेमोग्राफी: 30 साल में 10...

प्रवासी बनकर आए मुस्लिम और बदल दी स्पेन की डेमोग्राफी: 30 साल में 10 गुना बढ़े, ग्रैंड मस्जिद में हर जुमे हो रहा धर्मांतरण; इबादतगाह 2000 के पार

ये जानकारी भी दी गई है कि स्पेन में फ़िलहाल 53 मुस्लिम संगठन हैं और मस्जिदों की संख्या 2000 के पार चली गई है।

पिछले 30 वर्षों में स्पेन में मुस्लिमों की जनसंख्या 10 गुना बढ़ गई है। ये जानकारी खुद स्पेन के ही ‘सेक्रेटरी ऑफ द इस्लामिक कमीशन’ ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम यूरोप के इस देश में मुस्लिमों की जनसंख्या 25 लाख के पार चली गई है। मोहम्मद अजाना ने ‘Anadolu’ मीडिया संस्थान को बताया कि अनाधिकारिक आँकड़ों की मानें तो स्पेन में मुस्लिमों की जनसंख्या 30 लाख के भी पार चली गई है।

उन्होंने कहा कि पहले मुस्लिमों की जनसंख्या में अधिकतर प्रवासी ही होते थे, लेकिन अब मुस्लिम समुदाय स्पेन के नागरिकों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। 10 लाख से अधिक मुस्लिम स्पेन के नागरिक हैं, बाकियों में प्रवासी और स्पेनिश मूल के मुस्लिम शामिल हैं। मोरक्को, पकिस्तान, बांग्लादेश, सेनेगल और अल्जीरिया के कई मुस्लिमों ने स्पेन को अपना ठिकाना बनाया है। स्पेन के अधिकतर मुस्लिम वहाँ के औद्योगिक इलाकों में रहते हैं, जैसे – कैटेलोनिया, वालेंसिया, आंदालुसिया और मैड्रिड।

ये जानकारी भी दी गई है कि स्पेन में फ़िलहाल 53 मुस्लिम संगठन हैं और मस्जिदों की संख्या 2000 के पार चली गई है। साथ ही 40 कब्रिस्तान भी हैं। हालाँकि, मोहम्मद अजाना ने कहा कि मस्जिदें वगैरह बनाने के लिए लाइसेंस मिलने में समस्या आती है। स्पेन के आंदालुसिया इलाके में तो हर शुक्रवार (जुमे के दिन) कोई न कोई व्यक्ति इस्लाम अपनाता है। धर्मांतरण की इस प्रक्रिया को ‘शहादा’ कहा जाता है। आंदालुसिया स्थित ग्रैंड मस्जिद में जुमे के दिन कलमा पढ़वा कर इस्लामी धर्मांतरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।

इस मस्जिद में तो एक पादरी ने ही इस्लाम कबूल कर लिया। ‘स्पेनिश इस्लामिक सोसाइटी एसोसिएशन’ और ‘ग्रानाडा ग्रैंड मॉस्क फाउंडेशन’ के अध्यक्ष उमर देल पोजो ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान धर्मांतरण में तेज़ी आई थी। उन्होंने इसे खुश करने वाला और गौरव करने वाली घटना करार दिया। ग्रानाडा में 36,000 मुस्लिम हैं, जिनमें से 3700 धर्मांतरित हैं। मस्जिद में धर्मांतरण के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -