Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया में मंदिर का विरोध, मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने दी जिहाद की धमकी

इंडोनेशिया में मंदिर का विरोध, मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने दी जिहाद की धमकी

इंडोनेशिया के इस इलाके में तकरीबन 6,000 से 7,000 हिंदू रहते हैं, जिन्हें मंदिर जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए हिंदू समुदाय ने मंदिर निर्माण करने के बारे में सोचा।

इंडोनेशिया के सुकतानि जिले के अंतर्गत आने वाले छोटे से गाँव सुकाहुरिप में मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने मंदिर निर्माण के खिलाफ जिहाद की धमकी दी है। बेकासी रीजेंसी के अंतर्गत आने वाले गाँव, वेस्ट जावा में प्रदर्शनकारी हरे झंडे और बैनर के साथ मंदिर निर्माण का विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर बैनर पर साफ-साफ लिखा है कि अगर उन्होंने मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया तो वो जिहाद को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। इस घटना से संबंधित तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

https://www.youtube.com/watch?time_continue=75&v=wLSZTtzjgIg

जानकारी के मुताबिक, गाँव में मंदिर निर्माण के लिए ग्राम प्रधान और आस-पास के लोगों से सहमति ली गई थी। जिस पर ग्राम प्रधान और वहाँ के स्थाई निवासियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी, मगर गाँव के बाहर के एक संगठन ने मंदिर निर्माण पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।

बेकासी पुलिस प्रमुख कैंड्रा सुकमा कुमारा ने भी गाँव में प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की पुष्टि की है। उन्होंने भी गाँव के बाहर के एक संगठन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि मंदिर के निर्माण की योजना बिना किसी रोक-टोक के 2017 से सुचारू रूप से चल रही थी, मगर हाल ही में इस तरह के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए हैं।

बता दें कि, इस इलाके में तकरीबन 6,000 से 7,000 हिंदू रहते हैं, जिन्हें मंदिर जाने के लिए पड़ोस के बीकासी नगर पालिका के पुरा अगुंग तीर्थ भुआना जाना पड़ता है। जिसके लिए उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इसलिए इन समस्या को दूर करने के लिए हिंदू समुदाय ने मंदिर निर्माण करने के बारे में सोचा और इसके लिए एक समिति का भी गठन किया जिसमें मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के बारे में योजना बनाई जा रही थी। मगर स्थानीय लोगों का समर्थन होने के बावजूद ये योजना असफल होती हुई दिखाई दे रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एक सैनिक, एक लॉन्चर और दुश्मन के टैंक पर अंतिम प्रहार: DRDO की स्वदेशी MPATGM को मिली हरी झंडी, जानें- कितनी ताकतवर है यह...

52 हजार करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी। MPATGM समेत कई स्वदेशी हथियार भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की क्षमता बढ़ाएँगे।

स्किन-केयर बिजनेस में पाकिस्तानी दे रहे इंसानी गर्भनाल से सहयोग, चीन से वियतनाम तक फैला था गिरोह: जानिए एंटी-एजिंग और कॉस्मेटिक उत्पादों में कैसे...

पाकिस्तान में अवैध रूप से इंसानी गर्भनाल प्रोसेस कर विदेश भेजने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जहाँ अस्पतालों से प्लेसेंटा खरीदा जाता था।
- विज्ञापन -