Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय13 साल की बच्ची को अगवा कर इस्लाम कबूल करवाया, 4 बच्चों के बाप...

13 साल की बच्ची को अगवा कर इस्लाम कबूल करवाया, 4 बच्चों के बाप शाहिद से निकाह

बच्ची के पिता तैयार नहीं हुए तो सद्दाम उसकी माँ से मिला। कुरान पाक की कसम खाई और कहा, “जैसे मेरी 4 बेटी है, उसी तरह ये भी मेरी 5वीं बेटी है।” फिर वह बच्ची घर नहीं लौटी।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की एक और घटना प्रकाश में आई है। गुजरांवाला में पिछले माह एक 13 साल की नाबालिग का अपहरण हुआ था। बच्ची के माता-पिता रो रोकर उसकी वापसी की माँग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उनकी बेटी इस्लाम कबूल कर चुकी है और मुस्लिम व्यक्ति से उसका निकाह हो गया है।

वायस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी, के अकाउंट पर इस संबंध में एक क्लिप शेयर की गई है। इसमें लिखा है कि नाबालिग का अपहरण कर उससे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया और बाद में 4 बच्चों के पिता से निकाह के लिए मजबूर किया गया। क्लिप में नाबालिग की माँ रो रोकर अपनी बेटी की बात बता रही है। वहीं पिता बता रहे हैं कि कैसे सद्दाम नाम के एक शख्स ने कुरान पाक की कसम खाकर उनकी बेटी को काम पर लगवाया। लेकिन बाद में उसका अपहरण कर लिया गया।

वीडियो पिता बताते हैं कि सद्दाम ने उनसे कहा, “मेरे पास वर्कर कम हैं। अपनी बेटी को मेरे साथ भेज दिया करें।” लड़की के पिता ने सद्दाम को मना किया कि ऐसे सही नहीं लगता है। इस पर सद्दाम ने कहा कि जैसे उसकी चार बेटियाँ हैं, वैसे ही वो उनकी बेटी को रखेगा। इसके बाद भी पिता नहीं माने। सद्दाम अगली बार लड़की की माँ से मिला और कुरान पाक की कसम खाई और कहा, “जैसे मेरी 4 बेटी है, उसी तरह ये भी मेरी 5वीं बेटी है।”

क्लिप में बताया गया है कि 20 मई 2021 को नाबालिग काम पर गई, लेकिन दोबारा वापस घर पर नहीं आ पाई। घरवालों ने पुलिस में शिकायत लिखवाई। साथ ही सद्दाम से पूछा। लेकिन उसने अंजान बनकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। बाद में पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी दारुल अमान में है और उसने इस्लाम कबूल कर शाहिद से निकाह कर लिया है।

लड़की के पिता कहते हैं कि बेटी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। उन्हें नहीं मालूम कि बेटी जिंदा है या मार दी गई। वहीं लड़की की माँ ने बताया, “उसके दादा का देहांत हो गया है। इस बात की जानकारी भी उसे दी गई लेकिन इस पर उसने (लड़की) ने कहा कि ऐसा सोच लें कि जहाँ दादा चले गए हैं, वहीं मैं भी चली गई हूँ।”

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया था। वहाँ एक नाबालिग हिंदू लड़की को इ्स्लामी कट्टरपंथियों ने किडनैप कर 4 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया था। बाद में बताया गया था कि जब बच्ची का रेप किया जा रहा था, तो वो कलमा पढ़ रही थी। बलात्कारियों का कहना था कि वो कलमा पढ़ चुकी है, इसलिए उसे अब काफिरों (अपने हिंदू माँ-पिता) के पास लौटने का कोई अधिकार नहीं है। रेप पीड़िता बच्ची को इन्हें ही सौंप दिया जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -