Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयरोज रात 9 बजे TV चैनलों पर दिखेगा पाकिस्तान का 'गलत' नक्शा: इमरान खान...

रोज रात 9 बजे TV चैनलों पर दिखेगा पाकिस्तान का ‘गलत’ नक्शा: इमरान खान ने किया भारत को उकसाने का काम

"सभी समाचार चैनलों (सार्वजनिक और निजी दोनों) को रोजाना रात 9 बजे समाचार बुलेटिन प्रसारित करने से पहले दो सेकंड के लिए पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शे को फ्लैश करना होगा।"

पाकिस्तान सरकार ने सभी न्यूज चैनलों को रात 9 बजे बुलेटिन प्रसारित करने से पहले देश का ‘नया नक्शा’ दिखाने का आदेश दिया है। आपको जानकार हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि यह नक्शा पूरी तरह से गलत है, जिसे लोगों को दिखाकर उन्हें गुमराह करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने अधिसूचना जारी की है कि सभी चैनल (सरकारी व निजी) पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा जारी नया नक्शा दिखाएँ। ‘नया राजनीतिक नक्शा’ रोजाना न्यूज बुलेटिन से पहले दो सेकेंड के लिए दिखाना होगा। अधिसूचना में इसको लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संदर्भ का हवाला दिया गया है।

इमरान खान ने अगस्त 2020 में इस ‘नए राजनीतिक मानचित्र’ जारी किया था। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ही नहीं, बल्कि गुजरात के जूनागढ़ पर भी उसमें दावा ठोका गया था। विवादित नक्शा ऐसे समय पर जारी किया था, जब भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद चल रहा था। मालूम हो कि पेमरा पाकिस्तान की मीडिया अथॉरिटी है। इससे पहले भी पेमरा पर न्यूज चैनलों के खिलाफ कई आदेशों के जरिए कठोर नीति अपनाने का आरोप लगता रहा है।

पाकिस्तान का तथाकथित नक्शा

PEMRA द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “सभी समाचार चैनलों (सार्वजनिक और निजी दोनों) को रोजाना रात 9 बजे समाचार बुलेटिन प्रसारित करने से पहले दो सेकंड के लिए पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शे को फ्लैश करना होगा। PEMRA का आदेश रविवार (3 नवंबर) से सार्वजनिक हो गया।”

PEMRA के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के 16 सितंबर के एक पत्र के जवाब में टीवी स्टेशनों को निर्देश जारी किए गए थे। सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पीईएमआरए को निर्देश भेजने के अपने मंत्रालय के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि सरकार को पीईएमआरए अध्यादेश 2002 की धारा 5 के तहत ऐसा करने का अधिकार है।

बता दें कि भारत को उकसाने और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए पाकिस्तान ने भारत की सीमा को अपने नक़्शे में दिखाया है। अगस्त में यह नक्शा लॉन्च करने के बाद इमरान खान ने कहा था, “आज एक ऐतिहासिक दिन है, हमने पाकिस्तान का एक नया राजनीतिक मानचित्र लॉन्च किया है, जो पूरे देश के साथ-साथ कश्मीर के लोगों की उम्मीदों के अनुसार है। यह नक्शा पिछले साल 5 अगस्त को भारत सरकार के अवैध कृत्य का भी विरोध करता है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -