Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी ट्रेन चली Los Angeles, मंत्री ने कहा- 'अल्लाह ने चाहा तो ज़रूर जाएँगे'...

पाकिस्तानी ट्रेन चली Los Angeles, मंत्री ने कहा- ‘अल्लाह ने चाहा तो ज़रूर जाएँगे’ – देखें Viral Video

लोगों ने सोशल मीडिया पर पाक रेलवे का जम कर मज़ाक बनाया। पाक मंत्री के बयान को लेकर कुछ पाकिस्तानियों ने ही उन्हें लताड़ भी लगाई।

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित सुक्कुर के रोहरी रेलवे स्टेशन पर एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला। यहाँ ‘आवाम एक्सप्रेस’ नामक एक ट्रेन के स्क्रीन पर गंतव्य स्थल लॉस एंजेल्स दिखा रहा था। बता दें कि लॉस एंजेल्स अमेरिका के कैलिफोर्निया का सबसे बड़ा शहर है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोगों ने दावा किया कि पाक रेलवे ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब सीधे लॉस एंजेल्स के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। पत्रकार नायला इनायत ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा कि पाक रेलवे ने लम्बी छलांग लगाई है।

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने इससे जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि अगर अल्लाह ने चाहा तो ज़रूर लॉस एंजेल्स भी जाएँगे। उन्होंने इसे सोशल मीडिया का कमाल करार दिया और कहा कि पाकिस्तानी लोग रेलवे से बहुत मोहब्बत करते हैं। शेख रशीद ने कहा कि ‘आवाम एक्सप्रेस’ की कम्प्यूटराइज्ड स्क्रीन से छेड़छाड़ कर ऐसा वीडियो बना लिया गया। उन्होंने कहा कि स्क्रीन से छेड़छाड़ के लिए बस अंदर जाकर ‘टिक-टिक’ करना होता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को रेलवे से इतनी मोहब्बत है कि वे पाकिस्तानी ट्रेनों को बर्फ में चलते हुए भी वीडियो बनाते हैं।

बता दें कि ये वही शेख रशीद हैं, जिन्हें जम्मू कश्मीर को लेकर आयोजित पाकिस्तानी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते ही माइक से करंट लगा था। वह पाकिस्तान के पास पाव भर का परमाणु बम होने का दावा भी कर चुके हैं। लाहौर में मीडिया से बात करते हुए शेख रशीद अहमद ने पाकिस्तानी ट्रेन का गंतव्य स्टेशन लॉस एंजेल्स दिखाए जाने को यात्रियों की शरारत करार दिया

बता दें कि सिंध की राजधानी कराची से कमर्शियल फ्लाइट्स से लॉस एंजेल्स जाने में 20 घंटे से भी अधिक लगते हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर पाक रेलवे का जम कर मज़ाक बनाया। पाक मंत्री के बयान को लेकर कुछ पाकिस्तानियों ने ही उन्हें लताड़ भी लगाई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -