HomeराजनीतिUS में भारतीयों ने बढ़ाई भारत की शान: व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत देख...

US में भारतीयों ने बढ़ाई भारत की शान: व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत देख बोले PM मोदी, कहा- ये 140 करोड़ इंडियंस का सम्मान

पीएम मोदी ने कहा, "मैं तीन दशक पहले यूएस आया था और व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था। मैं कई बार अमेरिका आया लेकिन पहली बार इतने भारतीयों के लिए व्याइट हाउस के दरवाजे खोले गए।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 जून) को अमेरिका में अपनी राजकीय यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। इस दौरान उनका वहाँ जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही मंच से पीएम मोदी ने अपने मन की बात भी कही। इस दौरान लॉन में मौजूद भारतीय लोग मोदी-मोदी नारे लगाते थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा दिखाए गए स्नेह के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही ये भी कहा, “आज व्हाइट हाउस में यह भव्य स्वागत समारोह 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान है।” पीएम मोदी ने कहा, “मैं तीन दशक पहले यूएस आया था और व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था। मैं कई बार अमेरिका आया लेकिन पहली बार इतने भारतीयों के लिए व्याइट हाउस के दरवाजे खोले गए।”

आगे प्रधानमंत्री ने कहा हम दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। अपनी विविधता पर गर्व करते हैं। हम दोनों ही सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के मूल सिद्धांत में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, “हम दो गौरवान्वित राष्ट्र तीन शब्दों से बँधे हैं- “We The People” उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों की वजह बताया। पीएम ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग अपने टैलेंग, कर्मठता और निष्ठा से अमेरिका में भारत का शान बढ़ा रहे हैं। आप हमारे रिश्ते की असली ताकत हैं।”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले व्हाइट हाउस में जो बाइडेन ने भी बात रखी और कहा कि इस राजकीय यात्रा से वो सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बाइडेन बोले, “जब मैं उपराष्ट्रपति था जब मैं पीएम मोदी के साथ समय बिताया था। राष्ट्रपति बनने के बाद मैंने इसे कायम रखा।”

बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका हर विषय पर मिल कर काम कर रहे हैं। ये सब भारत, अमेरिका और विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जो भी हम आज निर्णय लेंगे ये आने वाले पीढ़ियों को प्रभावित करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -