Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'...तो सिर्फ यूरोप ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रलय आ जाएगा': व्लादिमीर पुतिन ने...

‘…तो सिर्फ यूरोप ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रलय आ जाएगा’: व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया – ‘हम पर प्रतिबंध मतलब युद्ध का ऐलान’

उन्होंने चेताया कि जो भी देश यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करेगा, उसे इस युद्ध में रूस के खिलाफ उतरा हुआ माना जाएगा, भले ही वो किसी भी संस्था/समूह का सदस्य हो।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से पश्चिमी दुनिया को धमकाया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में भी कट्टरवादी हैं, लेकिन वो सरकार में नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन की सरकार में कट्टरपंथी भरे पड़े हैं। उन्होंने पूछा कि क्या रूस में नाजी का निशान लहराते हुए लोग आंदोलन कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि यूक्रेन में ऐसा है और वहाँ रूसियों का नरसंहार करने वालों को समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि यहूदियों-रूसियों को मारने वालों को नायक बनाया जा रहा है।

अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाए जा रहे एक के बाद एक प्रतिबंधों को व्लादिमीर पुतिन ने ‘युद्ध का ऐलान’ करार दिया। उन्होंने चेताया कि जो भी देश यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करेगा, उसे इस युद्ध में रूस के खिलाफ उतरा हुआ माना जाएगा, भले ही वो किसी भी संस्था/समूह का सदस्य हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि वो यूक्रेन को ‘न्यूट्रल’ बनाना चाह रहे हैं, ताकि वहाँ की मिलिट्री को ख़त्म किया जा सके और नाजी ताकतों को मिटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध युद्ध के ऐलान की तरह हैं लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि अभी बात वहाँ तक नहीं पहुँची है। मॉस्को के नजदीक स्थित महिला फ्लाइट अटेंडेंट्स के ‘एरोफ्लोट ट्रेनिंग सेंटर’ दौरे के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस सैन्य ऑपरेशन में बाहरी लोगों को भर्ती नहीं किया गया है और इसमें केवल प्रोफेशनल सैनिक ही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई योजना भी नहीं है, क्योंकि रूस की सेना अपना काम पूरा करेगी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुले रूप से कहा कि उन्हें इस पर कोई शक नहीं है कि सारी चीजें वैसे ही ख़त्म होंगी, जैसे कि उनके लिए योजना बनाई गई थी। रूस में ‘मार्शल लॉ’ या ‘आपातकाल’ घोषित किए जाने की अटकलों को भी उन्होंने ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी बड़े बाहरी या भीतरी खतरे की स्थिति में ही ये किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई योजना फ़िलहाल नहीं है कि रूस में खास किस्म का शासन लगाया जाए। पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सेना नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है।

व्लादिमीर पुतिन ने चेताया कि यूक्रेन के ऊपर नो फ्लाई जोन घोषित करने के प्रयास न सिर्फ यूरोप, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रलयंकारी होंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सभी सैन्य ठिकानों को नष्ट करना पहली प्राथमिकता थी और अब ये पूरा हो चुका है। इनमें एविएशन, एयर डिफेंस और वेयरहाउस शामिल थे। उन्होंने चेताया कि कीव का यही रवैया रहा तो यूक्रेन के देश होने पर भी आफत आ जाएगी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को सेना से रहित करना रूस की योजना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -