Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीययोग कैंप में करवाता था हस्तमैथुन, 1000 कुँवारी लड़कियों से सेक्स का था टारगेट:...

योग कैंप में करवाता था हस्तमैथुन, 1000 कुँवारी लड़कियों से सेक्स का था टारगेट: पेरिस में सनकी योगा टीचर गिरफ्तार

ग्रेगोरियन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध योग शिक्षक और लेखक है। फ्रांसीसी न्यायिक अधिकारी ने उसे पकड़ने के लिए 'मूवमेंट फॉर स्पिरिचुअल इंटीग्रेशन इनटू द एब्सोल्यूट'के खिलाफ छापा मारा और बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर इस योग गुरु समेत 41 लोगों को गिरफ्तार किया।

फ्रांस में ग्रेगोरियन बिवोलारू नाम का एक सनकी योगा टीचर गिरफ्तार हुआ है। उसका मकसद 1000 वर्जिन महिलाओं के साथ सेक्स करना था। फ्रांस पुलिस ने उसे बलात्कार, मानव तस्करी और अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया। कथिततौर पर ग्रेगोरियन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध योग शिक्षक और लेखक है।

द सन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांसीसी न्यायिक अधिकारी ने उसे पकड़ने के लिए उसकी संस्था ‘मूवमेंट फॉर स्पिरिचुअल इंटीग्रेशन इनटू द एब्सोल्यूट (MISA)’ के खिलाफ छापा मारा और बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर इस योग टीचर समेत 41 लोगों को गिरफ्तार किया।

इसके बारे में कहा जाता है कि अध्यात्म की इंतेहा तक पहुँचने के लिए 1000 वर्जिन लड़कियों के साथ सेक्स करने की इच्छा रखता था। महिलाओं ने इसके खिलाफ इल्जाम लगाया था कि ये उनकी इच्छा के बिना उन्हें बंदी बनाता था। इसके अलावा आरोप थे कि ये लोगों से जबरन सेक्स करवाता था और पोर्न फिल्म में परफॉर्म करने के लिए उनके ऊपर दबाव बनाता था। फिनलैंड में इस पर मानव तस्करी के आरोप लगे थे जबकि भारत में और अर्जेंटीना में इस पर पोर्नोयोगा का आरोप लगा था।

बता दें कि इससे पहले इस योग टीचर के ऊपर 2013 में नाबालिग से सेक्स करने का आरोप लगा था। सजा के वक्त वह फ्रांस में था। हालाँकि बाद में उसे उसके गृह देश में प्रत्यर्पित कर दिया गया। मौजूद जानकारी बताती है कि ये योग टीचर 17 साल की उम्र से योग टीचिंग करने लगा था। वह तांत्रिक ज्ञान देने के बदले 15 साल से कम उम्र की वर्जिन लड़कियों संग सेक्स की माँग करता था। अब उसके योग सेंटर 30 से ज्यादा देशों में हो गए हैं। भारत में उसके योग संस्थान का नाम ‘सत्या’ है।

15 साल की उम्र में इस कथित योग गुरु के साथ सेक्स करने वाली एक लड़की ने बताया कि तांत्रिक ज्ञान के उच्चतम स्तर को पाने के लिए उसने योग टीचर के साथ सेक्स किया था। उसी लड़की ने यह भी बताया कि अपार्टमेंट में लगातर लड़कियाँ आती हैं। उसका (योग गुरु) मानना है कि अगर वो 1000 वर्जिन लड़कियों के साथ सोएगा तो उसे मोक्ष प्राप्त हो जाएगा।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस योग गुरु की संस्था MISA गर्मियों में समर कैंप आयोजित करता था। इसमें मिस शक्ति कंपीटिशन कराया जाता था जिसकी एक एक्टिविटी वीडियो कैमरे के सामने खड़े होकर हस्तमैथुन करने की थी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि इस योग गुरु के कैंप में जाने से पहले सिफलिस और एचआईवी का टेस्ट अनिवाकर्य होता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -