Homeराजनीति'अमित शाह ने कहा - भाजपा और शिवसेना ही बनाएगी सरकार, चिंता मत करो,...

‘अमित शाह ने कहा – भाजपा और शिवसेना ही बनाएगी सरकार, चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा’

नितिन गडकरी ने भी महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने इशारा किया था कि राजनीति और क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चुनाव के नतीजे के बाद से ही खींचतान का माहौल बना हुआ है। इस बीच राज्य में सरकार गठन को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अपील की गई है कि वो इस सन्दर्भ में कुछ करें।

दरअसल, यह अपील केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की है। उन्होंने कहा, “मैंने अमित भाई (भाजपा अध्यक्ष अमित शाह) से कहा कि अगर वह मध्यस्थता करते हैं तो एक रास्ता निकाला जा सकता है, जिस पर उन्होंने (अमित शाह) जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा। भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएँगे।”

इससे पहले, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जलमार्ग विकास मंत्री नितिन गडकरी ने भी महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने इशारा किया था कि राजनीति और क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। कई बार ऐसा लगता है कि आप मैच हार रहे हैं, लेकिन नतीजा उसके ठीक उलट होता है। नितिन गडकरी के इस बयान को बेहद अहम माना जा रहा था।

ग़ौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था और 24 अक्टूबर को सभी 288 सीटों के लिए मतगणना हुई थी। भाजपा को सबसे अधिक सीटें, 105 मिलीं थी, शिवसेना को 56, राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी को 54 और कॉन्ग्रेस को 44 सीटें मिलीं थी। भाजपा-शिवसेना और कॉन्ग्रेस-NCP ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन, नतीजों के बाद शिवसेना ढाई साल के लिए सीएम का पद मॉंग रही थी जिसे भाजपा ने ठुकरा दिया था।

बहरहाल, महाराष्ट्र की स्थिति पर फ़िलहाल कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। शिवसेना ने तो एनसीपी और कॉन्ग्रेस की सारी माँगे मान ली हैं। लेकिन, फिर भी तीनों पार्टियों के बीच का मतभेद और संशय ख़त्म नहीं हो रहा है। ऐसे में अगर इनकी सरकार किसी तरह बन भी गई, तो यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि जब इन तीनों के बीच अभी ही वस्तु-स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही, तो फिर सरकार कैसे चलेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -