Homeदेश-समाजपहले तसलीम से शौहर अयूब ने माँगा फ्रेंच किस, फिर चाकू से काट दी...

पहले तसलीम से शौहर अयूब ने माँगा फ्रेंच किस, फिर चाकू से काट दी जीभ, फरार

तसलीम का निकाह मार्च 2008 में हुई थी। जो तसलीम का तीसरी और अयूब का दूसरा निकाह था। महिला के अनुसार उनके निकाह के बाद शुरुआती 2-3 महीने तो खुशी-खुशी बीते लेकिन उसके बाद उसका शौहर उससे छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगा.....

गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 37 वर्षीय तसलीम मंसूरी नामक महिला को अपने शौहर की बातों में आना महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक अयूब नाम के शख्स ने काफी झगड़े के बाद अपनी पत्नी तसलीम ने फ्रेंच किस माँगा। महिला को लगा कि उसे वह सारे झगड़े भूल गया है और समझौते के लिए तैयार हैं। लेकिन जैसे ही तसलीम ने अपनी जीभ बाहर निकाली, अयूब ने उसकी जीब पकड़ी और उसे चाकू से काट दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना जुहापुरा में महराज फ्लैट्स में बुधवार की रात घटी। पुलिस ने बताया कि तसलीम का निकाह मार्च 2008 में हुई थी। जो तसलीम का तीसरी और अयूब का दूसरा निकाह था। महिला के अनुसार उनके निकाह के बाद शुरुआती 2-3 महीने तो खुशी-खुशी बीते लेकिन उसके बाद उसका शौहर उससे छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगा।

तसलीम के अनुसार उसका शौहर अपने काम के प्रति बहुत लापरवाह था, लेकिन जब भी वह उसे कुछ समझाने की कोशिश करती तो वह उसके साथ मारपीट करता। पीड़िता काफी समय अपनी शादी बचाने के लिए ये सब बर्दाशत करती रही। लेकिन बुधवार की रात अयूब ने सब सीमा पार कर दी।

महिला के मुताबिक वह उस रात अपने कमरे में सोए हुए थे, तभी अयूब ने तसलीम से फ्रेंच किस के लिए कहा। उसे लगा अयूब सभी झगड़ों को भुलाकर पैचअप करना चाहता है। लेकिन जैसे ही उसने अपनी जीभ बाहर निकाली, अयूब ने उसकी जीभ को हाथ से पकड़ लिया और उसे चाकू से काट दिया। इसके बाद आरोपित शौहर तसलीम को कमरे में बाहर से लॉक करके फरार हो गया।

घायल हालत में महिला ने किसी तरह अपनी बहन तबस्सुम से मदद माँगते हुए उसे फोन करके पूरी घटना के बारे में जानकारी दी और बाद में शोर करके कॉलोनी के सभी लोगों को इकट्ठा किया। ड्यूप्लिकेट चाभी की मदद से वो कमरे से बाहर आई और पूरे वाकये के बारे में बताया।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तसलीम को एसवीपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसके जीभ की सर्जरी की है। वेजलपुर के पुलिस अधिकारी एलडी ओडेडरा ने बताया है कि शुरुआत में तो ये मामला अयूब की बेरोजगारी को लेकर होने वाले झगड़े को लग रहा है। दोनों में इसे लेकर झगड़े भी होते थे, लेकिन पिछले दिनों उनमें कोई बड़ी बहस लड़ाई नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपित फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -