Homeदेश-समाजलोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्ली मेट्रो और जवानों के...

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्ली मेट्रो और जवानों के लिए सौगात

दिल्ली मेट्रो के लिए तीन नई लाइनें- एरो सिटी से तुगलकाबाद, आरके आश्रम से जनकपुरी वेस्ट और मौजपुर से मुकुंदपुर शुरू की जाएँगी। इन पर ₹24,948 करोड़ खर्च करने की मंजूरी दी गई है।

लोकसभा चुनाव सर पर हैं और सभी राजनीतिक पार्टियाँ इसे जीतने की कोशिश में जुटी हैं। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों की तरफ से तरह-तरह के वायदे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव की तारीख के ऐलान के ठीक पहले मोदी सरकार ने जनता के सामने सौगातों की झड़ी लगा दी है।

दरअसल गुरुवार को मोदी सरकार ने आखिरी कैबिनेट बैठक में 30 अहम फैसले लिए। वहीं पिछले हफ्ते कैबिनेट में 39 फैसले लिए गए थे, यानी कि आठ दिनों में दो कैबिनेट की बैठकों में कुल 69 फैसले लिए गए।

गुरुवार को जो लोक लुभावने फैसले किए गए, उसमें दिल्ली मेट्रो के लिए तीन नई लाइनें- एरो सिटी से तुगलकाबाद, आरके आश्रम से जनकपुरी वेस्ट और मौजपुर से मुकुंदपुर शुरू की जाएँगी। इन पर ₹24,948 करोड़ खर्च करने को मंजूरी दी गई है।

कैबिनेट की इस बैठक में देश भर के जवानों को लेकर भी फैसला लिया गया है। तकरीबन 40 हजार से ज्‍यादा पूर्व सैनिकों को स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना के दायरे में लाए जाने का फैसला किया गया है। इस सुविधा का लाभ द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग ले चुके सैनिकों, इमरजेंसी कमिशंड ऑफिसर्स, शार्ट सर्विस कमिशन ऑफिसर्स और समय पूर्व रिटायर हुए फौजियों को भी दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार ने 50 नए केंद्रीय विद्यालयों को भी मंजूरी दी है और इस शैक्षणिक सत्र से इन विद्यालयों की शुरुआत भी हो जाएगी, जिससे लगभग एक लाख बच्‍चों को फायदा पहुँचेगा। बता दें कि सरकार की तरफ से पाँच सालों के दौरान इन केंद्रीय विद्यालयों के विकास के लिए ₹1,579 करोड़ खर्च किए जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -