Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयरोटी-नान से जूझते इमरान ने संसद में दी धमकी: कहा- 370 हटाने से भारत...

रोटी-नान से जूझते इमरान ने संसद में दी धमकी: कहा- 370 हटाने से भारत में होंगी पुलवामा जैसी घटनाएँ

मोहम्‍मद अली जिन्‍ना का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा, "कायदे आजम ने पहले ही बता दिया था कि अविभाजित भारत में कैसे बहुसंख्‍यक हिंदू भारतीय मुस्लिमों को बंधक बना लेंगे।"

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के संयुक्‍त सत्र में अनुच्छेद-370 के विषय पर बयान दिया है।इमरान खान ने पाकिस्तान के संसद सत्र के दौरान धमकी देते हुए कहा है कि जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद-370 (Article-370) हटाने के कारण भारत में पुलवामा जैसी घटनाएँ होंगी। उन्‍होंने कहा कि वो इस मामले को संयुक्त राष्‍ट्र लेकर जाएँगे। इमरान खान का कहना है कि पाकिस्तान अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को बताएगा कि बीजेपी की नस्‍लवादी विचारधारा के कारण भारत में अल्‍पसंख्‍यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है।

पाकिस्तान के संसद में इमरान खान ने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) को जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) की समस्‍या के लिए जिम्‍मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा माहौल में भारत के सभी नागरिकों के अधिकार समान नहीं हैं।

मोहम्‍मद अली जिन्‍ना का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा, “कायदे आजम ने पहले ही बता दिया था कि अविभाजित भारत में कैसे बहुसंख्‍यक हिंदू भारतीय मुस्लिमों को बंधक बना लेंगे।”

पाकिस्‍तान ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद-370 (Article-370) हटाने के भारत सरकार के फैसले की निंदा की है। पाकिस्‍तान ने इसे भारत का गैर-कानूनी और एकपक्षीय कदम बताते हुए कहा है कि वह इसके खिलाफ हरसंभव विकल्‍प पर काम करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तृषा कृष्णन और CM विजय पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, पहले भी महिलाओं पर दे चुके हैं विवादित बयान:...

DMK नेता और पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने CM सी जोसेफ विजय की आलोचना करते हुए एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है।

अभिनव पांडे से मिलिए: जंतर-मंतर आंदोलन का मुखर ‘एक्टिविस्ट’, जिसने झारखंड पेपर लीक मामले पर साधी चुप्पी

अभिनव पांडे ने झारखंड छात्र विरोध प्रदर्शन के बारे में बात की है, लेकिन न तो इस्तीफे की माँग करने वाला कोई अभियान चलाया गया और न ही हेमंत सोरेन सरकार पर अपने शिक्षा मंत्री को हटाने का दबाव बनाया।
- विज्ञापन -