Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाअसम में PFI से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार: संगठन पर बैन लगने के बाद...

असम में PFI से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार: संगठन पर बैन लगने के बाद SDPI में हुए शामिल, वॉट्सऐप के जरिए फैला रहे थे कट्टरपंथ

असम पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस एक्शन के दौरान PFI और उसकी छात्र शाखा CFI (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े 3 सक्रिय संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

असम पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस एक्शन के दौरान PFI और उसकी छात्र शाखा CFI (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े 3 सक्रिय संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के नाम ज़ाकिर हुसैन, अबू समा और शाहिदुल इस्लाम हैं। आरोपितों के पास कैश और कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई शनिवार (8 अप्रैल 2023) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई असम के बारपेटा जिले में हुई है। गिरफ्तार किए गए 2 आरोपितों में PFI के राज्य सचिव ज़ाकिर हुसैन और अबू सामा हैं जबकि तीसरा आरोपित CFI का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शाहिदुल इस्लाम है। असम पुलिस के ADGP (SB) हिरेन नाथ के मुताबिक इन सभी के पास से पुलिस को डेढ़ लाख रुपए (150000), 4 मोबाइल फोन और SDPI के पर्चे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

अब SDPI से जुड़ गए हैं PFI वाले

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि PFI पर बैन लगने के बाद उसके तमाम सदस्य SDPI से जुड़ गए हैं। बताया यह जा रहा है कि कर्नाटक में अभी भी PFI मेंबर SDPI से जुड़ कर काफी एक्टिव हैं और वो वॉट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से अपनी चरमपंथी सोच का प्रचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं PFI के वही सदस्य अब राजनैतिक जमीन पर भी उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

इंडिया टुडे ने चाँद पाशा, मुनीब आदि लोगों का स्टिंग भी प्रकाशित किया है। दावा किया गया है कि ये सभी लोग अलग-अलग प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -