Thursday, March 12, 2026
Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा15 अगस्त से पहले दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने 2000 से अधिक...

15 अगस्त से पहले दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने 2000 से अधिक जिंदा कारतूस किए बरामद, 6 गिरफ्तार

आरोपित 15 अगस्त से ठीक पहले दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले आईबी ने एक रिपोर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का निर्देश दिया था।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 15 अगस्त (15th August 2022) से पहले एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आज (12 अगस्त 2022) गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस ने तस्करी में शामिल 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। इसके बाद से दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित 15 अगस्त से ठीक पहले दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले आईबी ने एक रिपोर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का निर्देश दिया था।

मालूम हो कि पिछले हफ्ते इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 15 अगस्त को देखते हुए अलर्ट जारी किया था। आईबी ने दिल्ली पुलिस को 10 पन्ने की रिपोर्ट सौंपी थी। आईबी ने अपनी खुफिया रिपोर्ट में बताया था कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन किसी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISIS ने दोनों आंतकी संगठनों को हमला करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद दिल्ली कमिश्नर संजय अरोड़ा ने 15 अगस्त को लेकर राजधानी की अलग-अलग जगहों का जायजा लिया है और लाल किले में जाकर निरीक्षण किया।

बता दें कि दिल्ली में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन व ध्वजारोहण समारोह के दौरान किसी भी पतंग को लाल किले के अंदर गिरने से रोकने के लिए सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने 231 नियमित पतंग उड़ाने वाले लोगों का भी सहयोग माँगा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर पड़ने लगा असर, लागू किया गया ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’: जानें- क्या है यह कानून और इससे क्या बदलेगा?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद पूरी दुनिया में ऊर्जा बाजार को लेकर चिंता बढ़ गई है।

क्यों वायरल हो रही काजल हिंदुस्तानी और साध्वी ऋतंभरा की Video: जानिए वृंदावन में हुई चर्चा में किसने क्या कहा

सोशल मीडिया पर दो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें काजल हिंदुस्तानी और साध्वी ऋतंभरा के बयानों को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।
- विज्ञापन -