Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: अनंतनाग और कुलगाम में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 2 हिजबुल मुजाहिदीन के

J&K: अनंतनाग और कुलगाम में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 2 हिजबुल मुजाहिदीन के

जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों ने इस साल 11 जून तक 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। इनमें से 68 आतंकियों को 1 अप्रैल से 10 जून के बीच मार गिराया गया, जब कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू था।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार (जून 13, 2020) तड़के सुरक्षाबलों ने दो आंतवादियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं।

इनके पास से गोला-बारूद के साथ 2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद हुए हैं। यह ऑपरेशन अब खत्म हो गया है। ऑपरेशन में भारतीय सेना की किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के लल्लन में खुफिया इनपुट पर आज सुबह एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। आतंकियों की तरफ से गोलीबारी के बाद मुठभेड़ में तब्दील हो गया। इस दौरान हिजबुल के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

इसके अलावा कश्मीर जोन के पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि कुलगाम के निपोरा इलाके में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों को खुफिया एजेंसियों से खबर मिली थी कि कुलगाम के निपोरा में आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकवादियों की ओर से गोली चलाई गई तो जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। 

काफी देर तक चले मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान के अलावा यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे।

गौरतलब है कि बुधवार (जून 10, 2020) को कश्मीर के शोपियाँ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस ने बताया था कि मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

इससे पहले 8 जून को शोपियाँ के पिंजूरा इलाके में हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए थे। उससे एक दिन पहले रेबेन इलाके में 5 आतंकियों को सुरक्षाबल ने ढेर किया था। कुल मिलाकर 24 घंटों में सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इन लगातार मुठभेड़ों के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि हाल के अभियानों में हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले 2 सप्ताह में 9 बड़े ऑपरेशन किए गए, जिसमें 22 आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। इनमें आतंकी संगठनों के 8 शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों ने इस साल 11 जून तक 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। इनमें से 68 आतंकियों को 1 अप्रैल से 10 जून के बीच मार गिराया गया, जब कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -