Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षालीडरलेस जैश: अनंतनाग में पुलवामा के मास्टरमाइंड फयाज पंजू, शौकत को सुरक्षाबलों...

लीडरलेस जैश: अनंतनाग में पुलवामा के मास्टरमाइंड फयाज पंजू, शौकत को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

फयाज पंजू पुलवामा के खूंखार आतंकी हमले में शामिल था, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा वह 12 जून को अनंतनाग में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें हमारे 5 जवानों ने अपनी जानें गँवाईं थी।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल की। यहाँ मंगलवार (जुलाई 30, 2019) को सुरक्षाबलों ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड समेत दो खूँखार आतंकियों को मार गिराया।

जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को CRPF काफ़िले पर हुए हमले की साजिश में शामिल फयाज़ पंजू के साथ सुरक्षाबलों ने उसके साथी शानू शौकत को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पंजू जैश का शीर्ष का कमांडर था।

इन दोनों आतंकियों पर हुई कार्रवाई के बाद भारतीय सेना ने ट्वीट के जरिए इस बड़ी कामयाबी की सूचना दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लीडरलेस जैश का दावा किया। साथ ही बताया कि आतंकियों के शव के साथ उनके हथियारों को भी बरामद कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के बिजबहेड़ा में आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद एनकाउंटर शुरू किया गया था, जिसमें पंजू अपने एक साथी के साथ मारा गया। पंजू पुलवामा के खूंखार आतंकी हमले में शामिल था, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा वह 12 जून को अनंतनाग में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें हमारे 5 जवानों ने अपनी जानें गँवाईं थी।

सुरक्षाबलों द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद भी अभी क्षेत्र में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसलिए इलाके में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -