Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षागजवा-ए-हिंद का सपना, पुलिस से बचने के लिए मोबाइल में खास App: UP ATS...

गजवा-ए-हिंद का सपना, पुलिस से बचने के लिए मोबाइल में खास App: UP ATS ने गिरफ्तार किए 8 आतंकी, बरामद हुए 2.5 लाख रुपए और जिहादी सामग्री

एटीएस ने बताया कि भारत में गजवा-ए-हिंद का सपना लेकर अपने साथ लोगों को जोड़ने का काम करने वाले ये संदिग्ध अपना नाम बदल-बदल कर भारत में रहते हैं और पुलिस व एजेंसियों से बचने के लिए कुछ खास मोबाइल एप्स को प्रयोग में लाते हैं।

उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी जमात-उल-मुजाहिद्दीन और अलकायदा से जुड़े बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार इन सबने यूपी को दहलाने की साजिश रची हुई थी। लेकिन इससे पहले ये अपने मनसूबों में कामयाब होते ATS ने इन्हें धर दबोचा।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, यूपी एटीएस ने बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन ‘जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश और अल कायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट या अल कायदा बर्र-ए-सगीर’ से जुड़े 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। संदिग्ध आतंकियों के पास से 2.5 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

8 आरोपितों की पहचान लुकमान, कारी शहजाद, कामिल, मोहम्मद अलीम, शहजाद, अली नूर (बांग्लादेशी), नवाजिश अंसारी और मुदस्सिर के तौर पर हुई है। इनमें ज्यादातर सहारनपुर इलाके से हैं। पुलिस इन सबको हिरासत में लेने के बाद अपनी जाँच कर रही है।

इनके पास से अभी तक पेन ड्राइव, मोबाइल समेत कैश बरामद हुआ है। इनके अलावा कुछ जिहादी सामग्री मिलने की बातें भी सामने आई हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 121ए, 123 व यूएपीए की धारा 18, 18बी, 20, 38, 40 के तहत केस दर्ज किया है।

एटीएस ने बताया कि भारत में गजवा-ए-हिंद का सपना लेकर अपने साथ लोगों को जोड़ने का काम करने वाले ये संदिग्ध अपना नाम बदल-बदल कर भारत में रहते हैं और पुलिस व एजेंसियों से बचने के लिए कुछ खास मोबाइल एप्स को प्रयोग में लाते हैं। इनके अलावा इन एप्स पर बातचीत के लिए कोड भी नए लोगों को दिया जाता है। ये लोग

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।
- विज्ञापन -