Homeरिपोर्टमीडिया1 महीने की सैलरी देकर नौकरी से निकाला, कपिल सिब्बल वाली तिरंगा TV के...

1 महीने की सैलरी देकर नौकरी से निकाला, कपिल सिब्बल वाली तिरंगा TV के ‘कर्मचारियों’ ने लगाई गुहार

कपिल सिब्बल तिरंगा TV में कथित तौर पर मालिकाना हक रखते हैं। साथ में वो वकील भी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सिब्बल अपने इन कर्मचारियों को मालिक जैसा जवाब देते हैं या वकील बन इनकी समस्या को सुलझाते हैं!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर खुद को तिरंगा टीवी का कर्मचारी बताने वाले कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्हें चैनल ने बिना किसी स्पष्ट कारण बताए बर्खास्त कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर तिरंगा टीवी के ये पूर्व कर्मचारी अपनी बात कपिल सिब्बल तक पहुँचाने के लिए एक ही संदेश को अपने-अपने ट्विटर अकॉउंट से शेयर कर रहे हैं।

इस संदेश में कर्मचारियों ने कपिल सिब्बल से गुहार लगाते हुए लिखा है, “तिरंगा टीवी के हम जैसे कर्मचारियों को बिना किसी स्पष्ट कारण के सिर्फ़ एक महीने की सैलरी देकर बर्खास्त कर दिया गया है। हम आपसे मिलना चाहते हैं, क्योकि प्रबंधन में से कोई भी हमें कुछ नहीं बता रहा है।”

कपिल सिब्बल के लिए लिखे गए इस संदेश में कॉन्ग्रेस, राहुल गाँधी, प्रकाश जावडेकर, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, शेखर गुप्ता और भाजपा को भी टैग किया गया है।

प्रकाश नाम के युवक द्वारा शेयर किए गए इस संदेश को 3 घंटों में 88 लाइक के साथ 105 बार रिट्वीट किया जा चुका है। जबकि सुशील इम्मैनुअल कोटियान नामक पत्रकार के ट्विटर अकाउंट से इस संदेश को 2 घंटे के भीतर 343 लाइक मिले हैं और 301 बार इसे रिट्वीट किया जा चुका है।

कोटियान के ट्वीट पर कुछ लोगों ने उनसे सवाल भी किया है कि आखिर उन्होंने तिरंगा टीवी ज्वॉइन ही क्यों किया था, जिस पर ‘fired employee tiranga tv’ नाम के ट्विटर अकॉउंट ने जवाब देते हुए कहा है कि कपिल सिब्बल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि चैनल दो साल के लिए चलेगा, तो वह यहाँ आ गए। लेकिन अब करोड़ों कमाने के बावजूद चैलन उन्हें नियमानुसार तीन महीने की सैलरी देने से मना कर रहा है।

कपिल सिब्बल दरअसल तिरंगा TV में कथित तौर पर मालिकाना हक रखते हैं। साथ में वो वकील भी हैं। और कॉन्ग्रेस के नेता तो खैर हैं ही। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को जब कोई उम्मीद नहीं दिखी तो उन्होंने ‘मालिक’ सिब्बल को ही टैग करके अपनी समस्या से अवगत कराया। देखना दिलचस्प होगा कि सिब्बल अपने इस कर्मचारी को मालिक जैसा जवाब देते हैं या वकील बन इनकी समस्या को सुलझाते हैं!

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

40 दिनों में 70 बार राम मंदिर चढ़ावे की चोरी, CCTV कैमरों में रिकॉर्ड: जानिए SIT ने अपनी रिपोर्ट में क्या क्या बताया, OPIndia...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की रिपोर्ट में चोरी, लापरवाही और FIR की सिफारिश का खुलासा, जबकि दान गायब होने के दावे झूठे पाए गए।

इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में मदद करेगी भारत सरकार, कई देशों के हिंदू मंदिरों को देती रही है मदद: समझिए इन सभी...

इंडोनेशिया के प्रम्बानन से कंबोडिया, वियतनाम, लाओस, बांग्लादेश, श्रीलंका और बहरीन तक भारत हिंदू मंदिरों को सहेजने में अहम भूमिका निभा रहा है।
- विज्ञापन -