Homeसोशल ट्रेंड'स्वघोषित NDTV रिपोर्टर, शिव सेना सदस्य शाह फैजल ने दी मुस्लिमों द्वारा सामूहिक रेप...

‘स्वघोषित NDTV रिपोर्टर, शिव सेना सदस्य शाह फैजल ने दी मुस्लिमों द्वारा सामूहिक रेप की धमकी’

शाह फैजल ने जिस युवक को उसके इनबॉक्स में भद्दी गालियाँ देते हुए बलात्कार की धमकी दी है, उसने ये स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए शाह फ़ैजल की गिरफ्तारी की माँग की है। इस ट्विटर यूजर ने लिखा है - "हैलो मुम्बई पुलिस, शाह फैज़ल नाम का ये आदमी मेरे माँ और बहन के बलात्कार की धमकी दे रहा है।"

शाह फ़ैज़ल ट्विटर पर एक युवक को धमकी दी है कि वो उसकी माँ और बहन का बलात्कार करेगा। शाह फैजल के ट्विटर एकाउंट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वो NDTV का पूर्व रिपोर्टर रह चुका है और शिवसेना पार्टी का सदस्य भी है।

शाह फैजल ने जिस युवक को उसके इनबॉक्स में भद्दी गालियाँ देते हुए बलात्कार की धमकी दी है, उसने ये स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए शाह फ़ैजल की गिरफ्तारी की माँग की है।

निलय नाम के इस ट्विटर यूजर ने लिखा है – “हैलो मुम्बई पुलिस, शाह फैज़ल नाम का ये आदमी मेरे माँ और बहन के बलात्कार की धमकी दे रहा है।”

निलय ने मुम्बई पुलिस के एकाउंट को टैग कर शाह फैज़ल की गिरफ्तारी की माँग की है।

शाह फैज़ल द्वारा भेजे गए संदेश, जिनमें अपशब्दों का प्रयोग किया गया है –

शाह फैज़ल का ट्विटर एकाउंट –

शाह फैज़ल के ट्विटर एकाउंट में एजाज खान से लेकर राना अयूब के ट्वीट को शेयर किया गया है। ये वही एजाज खान है जो अक्सर अपनी भड़काऊ और साम्प्रदायिक बयानों के कारण जेल जाते रहते हैं।

शाह फैज़ल मुम्बई घनानंद तल अटपडी का रहने वाला है। ये सूचना उसके अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर की गई है।

शाह फैज़ल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बुर्का पहने हुए 3 महिलाओं की सांकेतिक तस्वीर के साथ उन्हें तीर चलाते दिखाया गया हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है –

“उठती नही तीर ओ तलवार अब मैदान-ए-जंग में, अय्याशियों ने शेर कौम को बुजदिल बना दिया..”

इस फोटो को रीट्वीट करते हुए शाह फैज़ल ने लिखा है- माशा अल्लाह क्या खूब लिखा है। हर एक सच्चे मुस्लिम के दिल की यही आवाज है।”

नोट: ऑपइंडिया ने ट्विटर पर शाह फैजल को मैसेज और NDTV को मेल कर, फैसल के NDTV से जुड़ाव के बारे में स्पष्टीकरण माँगा गया था लेकिन रिपोर्ट लिखे जाने तक दोनों जगहों से कोई जवाब नहीं आया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -