Homeसोशल ट्रेंडयुवराज ने डिलीट कर दी धोनी की तस्वीर: एडिटेड Video देख नेटिजन्स भड़के, पूछा-...

युवराज ने डिलीट कर दी धोनी की तस्वीर: एडिटेड Video देख नेटिजन्स भड़के, पूछा- इतनी नफरत क्यों?

अश्मित त्रिपाठी नाम के यूजर ने यवुराज की वीडियो से धोनी की तस्वीर गायब किए जाने पर लिखा, "मुझे लगा था कि आप अपने पिता से अलग हैं लेकिन ऐसा लगता है पूरे परिवार को एमएसडी (महेंद्र सिंह धोनी) से नफरत है। धोनी वाले हिस्से को हटाने के लिए आपने वीडियो को फिर से एडिट किया। वेल डन युवी पाजी।"

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे युवराज सिंह और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के बीच विवाद की खबरें अक्सर आती रहती हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह खुलकर कई बार धोनी की बुराई कर चुके हैं। उन्होंने तो धोनी पर बेटे के करियर को तबाह करने तक का आरोप लगा दिया था। ऐसे में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच विवाद की बात को फिर हवा दी है खुद युवराज सिंह ने। युवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो शेयर करते हुए युवराज ने उसे एडिट किया और धोनी के साथ वाली अपनी तस्वीर वीडियो से हटा दी।

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 12 दिसंबर को अपना 41वाँ जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें देश और दुनिया से हजारों शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं। इनमें से कई पर युवराज सिंह ने प्रतिक्रिया भी दी। ट्विटर पर जेम्स ऑफ क्रिकेट (@GemsOfCricket) हैंडल से एक वीडियो शेयर कर युवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं। 16 दिसंबर को उन्होंने अपने अकाउंट से उस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए जेम्स ऑफ क्रिकेट (@GemsOfCricket) हैंडल को वीडियो के लिए धन्यवाद कहा। युवराज द्वारा शेयर किया गया वीडियो नेटिजन्स की आँखों से बच नहीं पाया। यह वीडियो शेयर किए गए मूल वीडियो से 2 सेकेंड छोटा था। दरअसल शेयर करने से पहले युवराज सिंह ने धोनी के साथ वाली अपनी तस्वीर हटा दी थी।

जैसे ही नेटिजन्स ने धोनी के साथ वाली तस्वीर वीडियो से गायब देखी उन्होंने युवराज सिंह को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।

मर्फी नाम के यूजर ने लिखा, “वीडियो से धोनी वाला हिस्सा निकाल दिया गया, इतनी नफरत क्यों? अच्छा है धोनी इस तरह का बकवास देखने के लिए सोशल मीडिया पर नहीं आते।”

एक यूजर ने कमेंट किया कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि एक पाक समर्थक ने लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी की तस्वीर हटा दी। हर पाक समर्थक भारतीय सेना से नफरत करता है।

अश्मित त्रिपाठी नाम के यूजर ने लिखा, “मुझे लगा था कि आप अपने पिता से अलग हैं लेकिन ऐसा लगता है पूरे परिवार को एमएसडी (महेंद्र सिंह धोनी) से नफरत है। धोनी वाले हिस्से को हटाने के लिए आपने वीडियो को फिर से एडिट किया। वेल डन युवी पाजी।”

आपको बता दें साल 2021 में भी फ्रेंडशिप डे के मौके पर युवराज सिंह ने पुराने खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, रोहित, शर्मा समेत कई खिलाड़ी शामिल थे। वीडियो में 2011 विश्वकप के यादगार पल भी शामिल किए गए थे लेकिन युवी के इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी गायब थे। धोनी की इस अनदेखी पर फैन्स ने उस वक्त भी युवराज की क्लास लगाई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -