विषय

अपराध

शहबाज खान पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप: चंद्रकांता से लोकप्रिय हुए थे ‘कुँअर विरेन्द्र विक्रम’, FIR दर्ज

53 साल के शहबाज खान पर 19 साल की किशोरी के आरोप लगाने के बाद, अपमान करने के इरादे से महिला पर हमला या आपराधिक बल और महिला के शील भंग करने के लिए अपमानसूचक शब्‍द या इशारा करने (IPC की धारा 354,और 509) जैसे आपराध‍िक धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

जमानत पर रिहा कार रेस कर रहे कॉन्ग्रेसी ‘विधायक-पुत्र’ मोहम्मद नालपाड की लग्जरी कार के टक्कर से 4 घायल

कॉन्ग्रेस नेता और विधायक एनए हैरिस का बेटा मोहम्मद नालपाड, जो 2 साल पहले मारपीट के मामले में जमानत पर बाहर है, फिर से विवादों में आ गया है। मोहम्मद नालपाड की लग्जरी बेंटले कार ने एक ऑटो और बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।

AAP विधायक के काफिले पर 4 राउंड फायरिंग, 1 की मौत: मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे नरेश यादव

विधायक ने बताया कि सब कुछ अचानक से हुआ। जब गोलीबारी हुई, तब विधायक का काफिला फोर्टिस अस्पताल के नजदीक स्थित रेड लाइट के पास रुका हुआ था।

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड के दोषी ब्रजेश ठाकुर को उम्र कैद

दिल्ली साकेत कोर्ट ने इस मामले के 'किंगपिन' और दोषी करार दिए गए ब्रजेश ठाकुर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह प्रकरण मुंबई के टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) की रिपोर्ट के बाद सामने आया था।

प्रेमी ने युवती को धोखे से मिलने बुलाया, मनीरुद्दीन और निजामुद्दीन सहित 4 ने किया गैंगरेप

दोनों के बीच फोन पर खूब बातें होती थीं, जिसके बाद युवती उस लड़के से प्रेम करने लगी थी। युवती भी लड़के से मिलना चाहती थी, इसीलिए मौका देख कर आरोपित ने उसे बुला लिया। जब उक्त युवती वहाँ पर पहुँची, तब आरोपित उसे बाइक पर बिठा कर सेकड्डा इलाके में गनपुर जंगल की तरफ ले गया।

थाने को फूँका, कम्प्यूटर फोड़ डाले, पुलिस को खदेड़ा: मो. मोहसिन की गिरफ़्तारी के बाद भीड़ का आतंक

उग्र भीड़ ने थाने के बगल में स्थित झोपड़ी को भी जला डाला। सरकारी कागज़ात फाड़ डाले और कम्प्यूटरों व फर्नीचरों को तोड़ डाला। दंगाई भीड़ ने पूरे थाने को आगे के हवाले कर दिया। रिकॉर्ड रूम और और मालखाना को भी फूँक दिया। भीड़ में कम से कम 1000 लोग शामिल थे।

दिल्ली में कई बड़े नेता व जज अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा शकील के निशाने पर, कई साथियों को बाँटे हथियार

छोटा शकील ने इन मीडिया रिपोर्ट्स को नकार दिया है। दाऊद के मुख्य गुर्गा रहे शकील ने कहा कि वो ऐसी कोई भी साज़िश नहीं रच रहा है। उसने कहा कि वो किसी को भी निशाना बनाने नहीं जा रहा है, ये सब झूठ है। हालाँकि, पुलिस को सूचना मिली है कि शकील ने अत्याधुनिक हथियार भी जुटा लिए हैं।

कैमरामैन बन प्रेमिका को नकल कराने पहुँचे प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नरेश कुमार की प्रेमिका का परीक्षा केंद्र बालिका हाईस्कूल स्कूल में पड़ा था जहाँ वह कैमरामैन के रूप में घुस प्रेमिका को नकल करवाने की कोशिश कर रहा था। जिसे परीक्षकों ने देख वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद डीएम के आदेश पर प्रेमी नरेश की गिरफ्तारी हुई।

बारूद के ढेर पर खड़ी थी पर नहीं डरी 14 साल की बच्ची… ऐसे बची 24 बच्चों की जिंदगी

अंजलि ने होशियारी दिखाते हुए तार को बारूद से अलग कर दिया और तहखाने के लोहे के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद सिरफिरे ने कई बार दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया।

जिन्ना बनना चाहता था शरजील इमाम: मस्जिदों में बँटवाए थे भड़काऊ पर्चे, फोन व लैपटॉप जब्त

उसने मस्जिदों में भड़काऊ पर्चे बँटवाए थे। उसने सीएए और एनआरसी को लेकर कई पैम्पलेट तैयार किए थे, जिनमें भयभीत करने वाली भड़काऊ बातें लिखी हुई थी। उन पर्चों की प्रति भी जब्त कर ली गई है और उस दुकान को भी चिह्नित कर लिया गया है, जहाँ उन्हें छपवाया गया था।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें