Saturday, July 27, 2024
HomeराजनीतिAAP विधायक के काफिले पर 4 राउंड फायरिंग, 1 की मौत: मंदिर में दर्शन...

AAP विधायक के काफिले पर 4 राउंड फायरिंग, 1 की मौत: मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे नरेश यादव

आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि मंदिर से लौटते समय विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से एक समर्थक की मौत हो गई। AAP नेता संजय सिंह ने बताया कि मृतक का नाम अशोक मान है।

साउथ-वेस्ट दिल्ली के किशनगढ़ में आम आदमी पार्टी के नव-निर्वाचित विधायक के काफिले पर फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये हमला AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार (11 फरवरी 2020) की रात हुआ। नरेश यादव लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। महरौली क्षेत्र से उन्होंने इस बार 62301 मत पाकर भाजपा की कुसुम खत्री को मात दी है। जीत के बाद यादव अपने क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। वहाँ से लौटने के क्रम में उनके काफिले पर हमला हुआ।

एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी ख़बर है, जो नरेश यादव के साथ ही था। आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि मंदिर से लौटते समय विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से एक समर्थक की मौत हो गई। मीडिया में चल रही ख़बरों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने विधायक व उनके समर्थकों पर 4 राउंड फायरिंग की। एक घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। AAP नेता संजय सिंह ने बताया कि मृतक का नाम अशोक मान है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अशोक के रूप में उसने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है। अज्ञात अपराधी कार से आए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि एक ही अपराधी था, जो पैदल आया था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छानबीन की। विधायक यादव ने कहा कि ये घटना दुखद है। उन्होंने कहा कि उन्हें ये तक नहीं पता है कि उन पर हमला क्यों किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।

विधायक ने बताया कि सबकुछ अचानक से हो गया। उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया। विधायक ने आशा जताई कि पुलिस दोषियों को खोज निकालने में समर्थ होगी। जब गोलीबारी हुई, तब विधायक का काफिला फोर्टिस अस्पताल के नजदीक स्थित रेड लाइट के पास रुका हुआ था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। अरविन्द केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। उनकी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं। सीटों के मामले में मुकाबला एकतरफा रहा और भाजपा को मात्र 8 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं कॉन्ग्रेस पार्टी का पूरी तरह सूपड़ा साफ़ हो गया।

गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि इस घटना का राजनीति से कुछ लेनादेना नहीं है और ये व्यक्तिगत दुश्मनी में हुई वारदात है। इस मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण: लोकसभा में MP चंद्रशेखर रावण ने उठाई माँग, जानिए आगे क्या होंगे इसके परिणाम

नगीना से निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निजी क्षेत्रों में दलितों एवं पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक निजी बिल पेश किया।

‘तुम कोटा के हो ब#$द… कोटा में रहना है या नहीं तुम्हें?’: राजस्थान विधानसभा में कॉन्ग्रेस विधायक ने सभापति और अधिकारियों को दी गाली,...

राजस्थान कॉन्ग्रेस के नेता शांति धारीवाल ने विधानसभा में गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में सभापति को भी धमकी दे दी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -