शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने सोवियत-अफगान युद्ध और अफगानिस्तान की मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ी। इसके बाद साल 1996 में सेना छोड़ दी और तालिबान में शामिल हो गए।
अब कुंदुज एयरपोर्ट भी अफगानिस्तान के हाथ से निकल गया है। यही नहीं भारतीय वायु सेना द्वारा अफगान सेना को गिफ्ट किया गया Mi-35 हिंद अटैक हेलिकॉप्टर को भी तालिबानी आतंकियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिक वापस लौट गए हैं। इसके बावजूद अमेरिका लगातार अफगान सेना की मदद कर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 572 आतंकवादियों को मार गिराया और 309 अन्य को घायल कर दिया है।