विषय

आयकर

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के घर पड़ा IT का छापा, कॉन्ग्रेस ने कहा ‘दुर्भावपूर्ण कदम’

"मुझे इन छापेमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं मालूम आयकर विभाग के लोग कहाँ छापेमारी को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें कर लेने दीजिए। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है, अगर हमारी तरफ से कोई गलती है तो हम इसे सुधारेंगे।"

ITR फाइल करने वालों ने रचा इतिहास, 31 अगस्त को फ़ाइल हुए रिकॉर्ड 49 लाख से ज्यादा ITR

31 अगस्त को रिकॉर्ड 49,29,121 आईटीआर फाइल हुए। CBDT के मुताबिक हर सेकेंड अधिकतम 196 आईटीआर। अगर पीक फाइलिंग दर प्रति मिनट की बात करें तो यह संख्‍या 7447 थी और हर घंटे अधिकतम 3,87,571 आईटीआर फाइल किए गए।

कमलनाथ के बहनोई और भाँजे का ₹300 करोड़ का बंगला और 4 करोड़ डॉलर की FDI जब्त

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगला दिल्ली के लुटियन जोन के एपीजी अब्दुल कलाम रोड पर है और यह संपत्ति मोजर बेयर ग्रुप की कंपनी रामा एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसके मालिक और प्रवर्तक रतुल पुरी के पिता दीपक पुरी हैं।

CCD संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत का मामला गहराया, कॉन्ग्रेस नेता डीके शिवकुमार के साथ हवाला कनेक्शन

IT विभाग का कहना है कि उसके पास सिद्धार्थ का जो हस्ताक्षर है, वह सोशल मीडिया में चल रहे उनके कथित पत्र के हस्ताक्षर से अलग है। साथ ही विभाग ने जाँच के दौरान सिद्धार्थ को प्रताड़ित करने के आरोपों से भी इनकार किया है।

CCD संस्थापक ने स्वीकारी थी काले धन की बात: IT विभाग

पत्र में वीजी सिद्धार्थ ने पूर्व आयकर महानिदेशक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके अलावा सिद्धार्थ का दावा है कि CCD की माइंडट्री के साथ डील में भी आयकर विभाग ने उनके शेयर अटैच करके अड़ंगा लगाया था।

CCD के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का नेत्रवती नदी किनारे मिला शव, व्यापार में घाटे से थे परेशान

CCD के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की लाश 36 घंटे बाद नेत्रवती नदी के पास से बरामद हुई। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए वेनलॉक अस्पताल भेज दिया गया।

ED के बाद IT ने लिया कमलनाथ के भाँजे पर एक्शन, ₹254 करोड़ के बेनामी शेयर जब्त

इस मामले के मद्देनजर आयकर अधिकारी ने बताया कि बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन एक्ट के तहत पुरी के नाम पर बेनामी शेयर जब्त करने का प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया गया था।

मायावती के भाई की ₹400 करोड़ की संपत्ति जब्त: क्लर्क से ₹1316 करोड़ के मालिक बनने की कहानी

मायावती के भाई की संपत्ति में 2007 से लेकर 2014 तक 7 वर्षों में 18,000% की वृद्धि दर्ज की गई। मायावती के सत्ता संभालने के बाद आनंद ने एक के बाद एक कुल 49 नई कम्पनियाँ खोलीं। 2014 में उनकी संपत्ति 1316 करोड़ रुपए आँकी गई थी।

लालू के बेटा-बेटी की बनाई फर्जी कंपनी की संपत्ति होगी जब्त IT विभाग ने लगाई मुहर

फेयर ग्रो शेल कंपनी का ना कोई कारोबार था, ना ही यह कंपनी कोई टैक्स देती थी, फिर भी कंपनी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति थी। लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव व दो बेटियाँ रागिनी व चंदा इस कंपनी में वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक निदेशक रहे हैं।

केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई पर चला ED का डंडा, ₹1.46 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त

हरीश गहलोत ने इन पैसों को भेजने के पीछे बेटे की पढ़ाई का तर्क दिया था, लेकिन ईडी ने अपने जाँच में पाया कि इन पैसों से दुबई में दो फ्लैट बुक करवाए गए। ईडी ने इन्हीं अनियमितताओं के लिए दिल्ली और हरियाणा में मौजूद हरीश गहलोत की संपत्ति जब्त की है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें