Homeदेश-समाजकर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के घर पड़ा IT का छापा, कॉन्ग्रेस ने कहा 'दुर्भावपूर्ण...

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के घर पड़ा IT का छापा, कॉन्ग्रेस ने कहा ‘दुर्भावपूर्ण कदम’

"आयकर विभाग के कई छापे जी परमेश्वर आर एल जलप्पा और अन्य के यहाँ पर राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण सोच के लिए किए गए हैं।"

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के निवास स्थान और उनके स्वामित्व वाले मेडिकल कॉलेज में आयकर विभाग ने गुरुवार (10 अक्टूबर 2019) को छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेड के लिए पूर्व डिप्टी सीएम के लगभग 30 ठिकानों को चिह्नित किया गया है। कहा जा रहा है उनसे संबंधित ट्रस्ट द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज में कुछ अनियमतताएँ पाई गई हैं। इसके अलावा आयकर विभाग ने कोलार में कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलाप्पा के स्वामित्व वाले मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पर भी छापेमारी की।

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री का इस छापेमारी पर मीडिया से कहना है, “मुझे इन छापेमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं मालूम आयकर विभाग के लोग कहाँ छापेमारी को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें कर लेने दीजिए। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है, अगर हमारी तरफ से कोई गलती है तो हम इसे सुधारेंगे।”

इसके बाद अपने एक बयान में पूर्व उपमुख्यमंत्री कहते नजर आए कि अगर ये रेड केवल शैक्षणिक संस्थानों पर की जा रही हैं, तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं, आयकर विभाग सभी कागजातों की जाँच कर ले।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री से संबंधित परिसरों में आज करीब आधे घंटे तक छापेमारी की गई। वहीं, एएनआई द्वारा दी जानकारी में कहा गया कि जी परमेश्वर स्वामित्व वाले मेडिकल कॉलेज (जिसका संचालन ट्रस्ट की तरफ से किया जा रहा है) में आयकर विभाग को अनियमितताएँ मिली हैं।

इस रेड पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष नेता सिद्धारमैया ने आयकर छापे को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावपूर्ण बताया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “आयकर विभाग के कई छापे जी परमेश्वर आर एल जलप्पा और अन्य के यहाँ पर राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण सोच के लिए किए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।
- विज्ञापन -