जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंसियल डिबेट के दौरान धनंजय को यह कहते हुए सुना गया, "मैं इस मंच से शरजील इमाम और उमर खालिद की रिहाई की माँग करने आया हूँ।"
दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के मुख्य आरोपितों में से एक उमर खालिद ने यूएपीए मामले में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। इसकी सुनवाई के दौरान एक्टर सुशांत सिंह का भी नाम आया है।
उमर खालिद फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों को लेकर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के अंतर्गत दंगे को भड़काने का आरोपित है।